1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: 18 जनवरी से पेट्रोल के दामों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अब आपको चुकाने होंगे इतने पैसे!

भोपाल में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 09 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई जिसके बाद 16 जनवरी को पेट्रोल रेट रु. 76.26 प्रति लीटर रहा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 Jan 2018, 1:36 PM IST

latest petrol diesel rates in MP

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का दाम आज यानि मंगलवार(16 जनवरी 2018) को 76.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 64.71 रुपये में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें समान हैं।

वहीं कीमतों में एक बड़ा बदलाव गुरुवार सुबह 6 बजे होगा। ऐसे में जानकारों का मानना है इसके बाद मध्यप्रदेश में अब गुरुवार यानि 18 जनवरी से पेट्रोल - डीजल की कीमतें अचानक बढ़ जाएंगी।
दरअसल मध्यप्रदेश में गुरुवार से पेट्रोल-डीजल पर 50-50 पैसे सेस लगने लगेगा। यह फैसला राज्य सरकार ने कैबिनेट में किया था, जिसे सोमवार को राज्यपाल ओपी कोहली ने मंजूरी दे दी।

बुधवार को इसकी अधिसूचना भी जारी हो सकती है। वहीं यदि मंगलवार तक की स्थिति देखी जाए तो अभी पिछले सात दिन में पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 1.33 रुपए महंगा हुआ है। जबकि 18 जनवरी से सेस लगने के बाद दोनों के ही दामों में 50-50 पैसे की वृद्धि हो जाएगी।

अगले कुछ दिनों में ये हो जाएंगे पेट्रोल के दाम! :
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम तीन साल में सबसे ज्यादा 70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए हैं। इसका असर पेट्रोल के दामों पर पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो अगले कुछ दिनों में पेट्रोल 80 रुपए और डीजल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच सकते हैं।

गुजरात चुनाव से पहले घटाया था वैट :
अक्टूबर 2017 में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्विटर पर राज्यों को पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की सलाह दी थी। इसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने री-ट्वीट किया। इसी के बाद मप्र सरकार ने 13 अक्टूबर 2017 को पेट्रोल पर 3 और डीजल पर 5% वैट घटाया था। इससे दो माह में 155 करोड़ का नुकसान हुआ था।

ऐसे समझें पूरा मामला...
कैबिनेट बैठक में पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद गुरुवार यानि 18 जनवरी से 50-50 पैसा सेस पेट्रोल-डीजल पर लगाया जाएगा। इससे हर साल सरकार को साढ़े तीन सौ करोड़ मिलेंगे। इस संबंध में प्रस्ताव सोमवार को राज्यपाल ओपी कोहली ने मंजूरी दे दी। बुधवार को इसकी अधिसूचना यानि नोटिफिकेशन भी जारी हो सकती है।

यहां किया जाएगा इस पैसे का उपयोग :
इन पैसों का उपयोग राज्य सरकार सड़क परियोजना और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल करेंगी। हालांकि कितना पैसा इस्तेमाल होगा इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। MP कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए। इसमें सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 50 पैसा सेस लगाने का ऐलान किया। सरकार के अनुसार सेस का पैसा मध्यप्रदेश की सड़कों पर खर्च किया जाएगा। इधर, सेस लगाने का असर पेट्रोल-डीजल पर भी पढ़ेगा। इनके दाम बढ़ जाएंगे।

हर साल मिलेंगे 200 करोड़ रुपए :
राज्यपाल ओपी कोहली की मंजूरी मिलने के बाद कहा जा रहा है कि अब गुरुवार से पेट्रोल-डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर सेस लिया जाएगा। इससे हर साल 200 करोड़ रुपए मिलेंगे। सरकार का तर्क है कि इस राशि का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण के लिए किया जाएगा।

सरकार की उम्मीद :
ज्ञात हो कि इससे कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी की बैठक में कहा था कि विधायक मेरे पास आकर रोते हैं। उनकी मांग के अनुसार कुछ सड़कें तो बनाई जाएं। इस पर विभाग ने दो हजार करोड़ रुपए की जरूरत बताई थी। ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि पेट्रोल-डीजल पर ही सेस लगाकर पैसा जुटाया जा सकता है।

ऐसे समझें कीमतों में कैसे होता रहा उतार चढ़ाव:
भोपाल में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में सोमवार के मुकाबले 09 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई जिसके बाद 16 जनवरी को पेट्रोल रेट रु. 76.26 प्रति लीटर रहा। वहीं डीजल में भी सोमवार के मुकाबले 14 पैसे की वृद्धि देखने को मिली इसके चलते मंगलवार को भोपाल में 64.71 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।

जानिये कैसे हर दिन बदलते रहे दाम:
16-01-2018 : ₹ 76.26 प्रति लीटर : ₹ 64.71 प्रति लीटर
15-01-2018 : ₹ 76.17 प्रति लीटर : ₹ 64.57 प्रति लीटर
14-01-2018 : ₹ 76.05 प्रति लीटर : ₹ 64.38 प्रति लीटर

दिनांक : पेट्रोल मूल्य : डीजल मूल्य
13-01-2018 : ₹ 75.91 : ₹ 64.19
12-01-2018 : ₹ 75.72 : ₹ 63.98
11-01-2018 : ₹ 75.65 : ₹ 63.78
10-01-2018 : ₹ 75.61 : ₹ 63.6
09-01-2018 : ₹ 75.52 : ₹ 63.44
08-01-2018 : ₹ 75.42 : ₹ 63.24
07-01-2018 : ₹ 75.27 : ₹ 63.04
06-01-2018 : ₹ 75.11 : ₹ 62.83

भोपाल में पिछले 9 महीनों में ये आया परिवर्तन :
दिनांक : पेट्रोल मूल्य : डीजल मूल्य(रु. प्रति लीटर)
01-दिसंबर-17 : ₹ 73.93 : ₹ 60.68
01-नवंबर-17 : ₹ 73.71 : ₹ 59.95
01-अक्टूबर-17 : ₹ 77.18 : ₹ 65.39
01-सितंबर-17 : ₹ 75.63 : ₹ 63.44
01-अगस्त-17 : ₹ 71.9 9 : ₹ 62.13
01-जुलाई-17 : ₹ 69.62 : ₹ 59.66
01-जून-17 : ₹ 74.65 : ₹ 63.3
01-मई-17 : ₹ 75.87 : ₹ 64.79
01-अप्रैल-17 : ₹ 73.96 : ₹ 62.9