भोपाल

1 माह से गायब विधायक प्रदीप पटेल खौफ में, परिवार समेत घर के अंदर कैद, बाहर से लगा ताला

BJP MLA Missing Case Big Revealed: 13 माह पहले मूसा गैंग ने मऊगंज थाने में टीआइ को धमकाया, उसी के खौफ से भाजपा विधायक 1 माह से घर में कैद..उधर एसपी बोले-ऐसी कोई गैंग ही नही, पत्रिका के साथ मुलाकात पर विधायक ने एसपी पर लगाए गंभीर आरोप....

2 min read
Feb 11, 2026
BJP MLA Pradeep Patel Missing Case Big Update: विधायक प्रदीप पटेल बाएं, दाएं- पत्रिका सरकारी आवास पर पहुंचा तो मिला ताला। बाहर से लॉक घर के अंदर पूरा कैद होकर रह रहा परिवार खौफ में। (photo:patrika)

BJP MLA Missing Case Big Update: पुलिस और गुंडों के गठजोड़ से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल की जान सांसत में है। मऊगंज थाने में 13 माह पहले घुसकर टीआइ सनत द्विवेदी को धमकाने वाली मूसा गैंग ने विधायक प्रदीप को मारने की धमकी दी है। विधायक इतना डरे कि उन्होंने परिवार समेत खुद को भोपाल में सरकारी आवास में कैद कर लिया है। एक माह से परिवार आवास से निकल नहीं रहा। विधायक ने ताला लगा रखा है। गार्ड सुरक्षा में डंटे हैं। इस धमकी के बाद मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने मामले को घुमाने की कवायद शुरू कर दी है। एसपी का कहना है, ऐसी कोई गैंग नहीं है।

अब सवाल है कि 29 जनवरी 2025 को तत्कालीन टीआइ द्विवेदी ने रोजनामचे में मूसा गैंग का जिक्र क्यों किया? एसपी के बयान और टीआइ के रोजनामचे से सवाल खड़े हो रहे हैं कि मऊगंज में कहीं पुलिस और गुंडों की सांठगांठ तो नहीं है?

ये भी पढ़ें

दूषित पानी से दुआएं भी बेअसर, 2 साल की सिया चली गई… पिता का छलका दर्द,’किसे दोष दूं’

TI ने रोजनामचे पर लिखा- मूसा गैंग मेरी हत्या करवा सकता है

29 जनवरी 2025 को रात 1.05 बजे तत्कालीन टीआइ सनत ने रोजनामचे में लिखा- विपिन त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, संतोष तिवारी, लालू पाण्डेय, अशोक चौरसिया समेत 40-50 लोग रात 10.30 बजे चैंबर में घुस गए। भ्रष्ट कहा। थाने से हटवाने की धमकी दी।

अश्लील शब्द कहे। कहा- जब तुमने एडिशनल साहब को फोन किया, तब मैं सुन रहा था। थाने में बल कम था, इसलिए जवाब नहीं दिया। वे मारपीट पर उतारू थे। लोगों में चर्चा है कि वे मूसा गैंग के हैं। परिवार के साथ अकेला रहता हूं। कभी भी मेरे साथ कोई दुर्घटना या हत्या करवा सकते हैं।

मिलीभगत ऐसी…गुंडों की बजाय टीआइ पर कार्रवाई

इस रोजनामचे के बाद पुलिस के सीनियर अफसरों ने मूसा गैंग पर कार्रवाई नहीं की। टीआइ को हटाकर जांच शुरू करा दी।

गायब विधायक के पास पहुंचा पत्रिका, MLA से पूछा क्यों छिपे हैं...?

एसपी खुद खौफ खाते हैं, देते हैं संरक्षण: पटेल

पत्रिका: आप क्यों छिपे हैं?

विधायक: मूसा गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। पिछले कुछ समय में मुझ पर 6 बार हमले हो चुके हैं।

पत्रिका: मऊगंज एसपी तो कह रहे हैं, मूसा गैंग जैसा कुछ नहीं है?

विधायक: एसपी खुद इस गैंग से खौफ खाते हैं। इसलिए वे उन्हें संरक्षण देते हैं। इस गैंग ने मुझे ही नहीं, डेढ़ साल पहले मेरी बहन के घर में घुसकर बहन और बहनोई को बंधक बनाकर डकैती की थी। उनका आज तक पता नहीं चला।

पत्रिका: क्या आपने सीनियर अफसरों को बताया?

विधायक: घटना वाले दिन ही रीवा डीआइजी को फोन किया। न्याय न मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष को बताया है।

13 माह… मऊगंज एसपी दिलीप सोनी से पत्रिका की सीधी बात

पत्रिका: मऊगंज विधायक लापता हैं, क्या आपको पता है?

एसपी: लापता नहीं हैं, अवकाश पर हैं। रीवा सांसद ने यह बयान दिया है।

पत्रिका: विधायक ने मूसा गैंग से जान को खतरा बताया है?

एसपी: यह बात गलत है, मूसा गैंग जैसा कुछ है ही नहीं।

पत्रिका: फिर तत्कालीन टीआइ सनत द्विवेदी ने रोजनामचे में मूसा गैंग का जिक्र क्यों किया?

एसपी: गलत लिखा था। इसलिए उन पर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें

चचेरी बहनों को कार ने रौंदा, स्कूल जाने से पहले टोस्ट लेने जा रही थीं दो मासूम

Updated on:
11 Feb 2026 11:33 am
Published on:
11 Feb 2026 11:00 am
Also Read
View All

अगली खबर