
Hemant Khandelwal rebuked BJP MLA Pannalal Shakya: मध्य प्रदेश के गुना से विधायक पन्नालाल शाक्य (BJP MLA Pannalal Shakya) को अपने ही सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर बयानबाजी करना महंगा पड़ा है। पार्टी संगठन ने उनकी बयानबाजी को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को भोपाल तलब किया। जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने उन्हें फटकार लगाई है। और दोबारा पार्टी लाइन क्रॉस करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिसके बाद विधायक पन्नालाल के सुर बदल गए और उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, संगठन और कार्यकर्ता हमारे लिए सर्वोपरि है। बता दें, संगठन में कई नेताओं के बीच आपसी मतभेद के ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
विधायक पन्नालाल शाक्य ने अघोषित 30 मई को बिजली कटौती से त्रस्त होकर सिंधिया कैंप (Jyotiraditya Scindia camp) के मंत्री प्रद्युमन सिंह पर निशाना साधा था। शाक्य ने कहा था ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) का नाम लिए बगैर उनपर तंज कसा। शाक्य ने कहा कि ' वो इतने बड़े ज्ञानी है कि मंच पर ढोक देने लगते है। खंभे पर चढ़ जाता हो, नाले में उतर जाता हो, नालियां साफ करते हैं, ऐसा जनसेवक हमें नहीं चाहिए। हमें ऐसा मंत्री चाहिए जो जनता के साथ खड़ा हो। उन्होंने कहा कि भोपाल जाकर हम मुख्यमंत्री से कहेंगे कि ऐसे नाकारा मंत्री को हटाओ। जो अक्षम है उन्हें तुरंत कुर्सी खाली कर देनी चाहिए।
इसके बाद विधायक ने जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) पर भी नाम लिए बगैर तंज कसा। विधायक ने कहा कि 'वे तो महाराजा से बड़े हो रहे है। विधायक ने बताया कि 'मुझे ही सिंधिया के कार्यक्रम में धक्का देकर पीछे कर दिया था। मुझे 'चलो हटो' कहकर किनारे कर दिया। मैंने भी कह दिया कि तू ही घुस जा। विधायक ने दो टूक कहा कि- मैं इनकी मेहरबानी से चुनाव नहीं जीता बल्कि मुझे यहां की जनता ने वोट देकर जिताया है। 'उन्होंने आगे कहा कि ऐसा प्रभारी मंत्री भी हमें नहीं चाहिए।