भोपाल

BIG Breaking: भाजपा के सैंकडों कार्यकर्ता पहुंचे PCC कार्यालय, फिर हुआ ये…- With Video

भाजपा के सैंकडों कार्यकर्ता पहुंचे PCC कार्यालय, फिर हुआ ये...

2 min read
May 21, 2018
Breaking: भाजपा के सैंकडों कार्यकर्ता पहुंचे PCC कार्यालय, फिर हुआ ये...

भोपाल। विधानसभा की तैयारियों के बीच चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना शुरू हो गया है। इसी के चलते सैंकडो कार्यताओं ने आज अपना पाला बदल लिया है। वहीं इससे पहले भी कार्याकर्ताओं का एक दूसरी पार्टी में आना जाना हो चुका है।

भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक में सरकार नहीं बनने के बाद अब एक और बड़ा झटका मध्यप्रदेश में लगा है। जानकारों के अनुसार जहां भाजपा अभी कर्नाटक के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि अचानक विदिशा के करीब 500 भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जा पहुंचे। और यहां कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण कर ली।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, जानें आपके शहर में है कितना रेट

ये है पूरा मामला...
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह विदिशा के करीब 500 कार्यकर्ता भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से बात करने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

पूर्व में भी भाजपा की उड़ गई थी नींद...
पिछले दिनों मध्यप्रदेश आए हार्दिक पटेल ने राजधानी भोपाल और पास के जिले सीहोर में कई ऐसे खुलासे किए थे जिससे भाजपा सरकार की नींद उड़ गई है। उन्होंने 15 भाजपा विधायकों के उनसे हाथ मिलाने की बात कही थी। वहीं अब भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में जाने से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है।

इससे पहले भी सतना में हो चुका है ऐसा...
इससे पूर्व में सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा था। जिले के 25 भाजपा कार्यकताओें ने आज कांग्रेस की। भाजपा सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग हो गया है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

इस दौरान अजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समाज के हितों एवं अधिकारों के सरंक्षण पर ध्यान दिया है। कांग्रेस में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका भाजपा से मोहभंग हो गया। सरकार की नीतियों और रीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है।

कांग्रेसी भी आ चुके हैं भाजपा में...
इससे पहले वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से काफी पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने पोलिंग स्तर पर तैयारी शुरू कर दी थी। इसी के चलते जनवरी 17 में श्योपुर में हुए एक सम्मेलन में दो सैकड़ा कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल की थी।

इस मौके पर विधायक दुर्गालाल ने कहा था कि भाजपा कैडरबेस पार्टी है। काम करने वाले कार्यकर्ता को भाजपा मान-सम्मान और स्थान तीनों चीजों से नवाजती है।

कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ने का किया एलान
इसी दौरान प्रेमसर के पंचायत भवन परिसर में हुए सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, विधायक दुर्गालाल विजय, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता मीणा, सहित कई भाजपाई मौजूद रहे थे। सम्मेलन में कांग्रेस के 220 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का एलान किया।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: पेट्रोल के दामों में होने जा रहा है भारी इजाफा, रहें तैयार
Updated on:
21 May 2018 12:49 pm
Published on:
21 May 2018 01:45 pm
Also Read
View All