दिल्ली से महंगा है यहां पेट्रोल...
दिल्ली में जहां पेट्रोल 76.24 रु. का हो गया वहीं भोपाल में इसके दाम 81 रुपए से भी उपर चल रहे हैं। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, जब कीमत 76.06 रु. थी। तब क्रूड 112 डॉलर/बैरल था। जो अभी 80 डॉलर के करीब है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का बेंचमार्क रेट 78.84 डॉलर/बैरल था। यह 7.8% बढ़कर 84.97 डॉलर हो गया है।