भोपाल

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, शिवराज सिंह चौहान सहित नेताओं ने जताया दुख

BJP senior leader passed away: कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माटी कल बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति का दुखद निधन...।

2 min read
Feb 01, 2025

BJP senior leader passed away: मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदयाल प्रजापति का शनिवार को निधन हो गया है। रामदयाल प्रजापति के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार शाम को रामदयाल प्रजापति के पुराने निवास स्थान शाहजहांनाबाद से उनकी शव यात्रा निकली और छोला विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

रामदयाल प्रजापति के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। रामदयाल प्रजापति भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष थे और वर्तमान में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था और वो माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष थे। रामदयाल प्रजापति के निधन पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।


केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर रामदयाल प्रजापति के निधन पर दुख जताया है- भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड व भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री राम दयाल प्रजापति जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।



बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा है- भाजपा वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड व भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री राम दयाल प्रजापति जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Published on:
01 Feb 2025 06:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर