भोपाल

एमपी में बड़ी कवायद, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और अनेक मंत्री पहुंचे सीएम हाउस

BJP - मध्यप्रदेश में उस समय राजनैतिक अटकलें तेज हो गईं जब​ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और मंत्री सीएम हाउस पहुंचे।

less than 1 minute read
Sep 20, 2025
BJP state president and several ministers reached the CM House

BJP - मध्यप्रदेश में उस समय राजनैतिक अटकलें तेज हो गईं जब​ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और मंत्री सीएम हाउस पहुंचे। यहां पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी मौजूद थे। सीएम मोहन यादव के साथ उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित थे। सत्ता और संगठन में समुचित समन्वय के लिए यह बैठक आयोजित की गई जिसमें अनेेक मुद्दों पर व्यापक मंथन किया गया। सभी नेताओं ने खुलकर विचार रखे।

ये भी पढ़ें

एमपी में किसानों में फैल रहा जानलेवा वायरस, हर तीसरे मरीज की जान को खतरा, सीएम ने किया ट्वीट

पार्टी विधायकों और अफसरों के बीच खींचतान पर भी बात

सीएम हाउस पर हुई इस बैठक में पार्टी विधायकों और अफसरों के बीच खींचतान पर भी बात हुई। ऐसे मामलों को हर हाल मेें की बात कही गई। बैठक में 22 सितंबर से लागू हो रही जीएसटी की घटी हुई दरों के संबंध में आम लोगों को जागरूक बनाने पर सहमति बनी।

सत्ता और संगठन में कॉर्डिनेशन बनाए रखने के लिए यह बैठक रखी गई

बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहल पर सत्ता और संगठन में कॉर्डिनेशन बनाए रखने के लिए यह बैठक रखी गई थी। सीएम मोहन यादव, उनके मंत्रि मंडलीय सहयोगियों और संगठन नेताओं की ऐसी बैठकें अब लगातार होती रहेंगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को करोड़ों की छूट, लाभ लेने के लिए 30 सितंबर तक देना होगा आवेदन

Published on:
20 Sept 2025 02:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर