भोपाल

इन राशि वालों के लिए शुभ होता है काले कपड़े पहनना! धन दौलत ​की कमी कभी पास तक नहीं फटकती…

शनिदेव केवल दंड ही नहीं देते, भाग्य भी चमकाते हैं!...

2 min read
Nov 02, 2018
इन राशि वालों के लिए शुभ होता है काले कपड़े पहनना! धन दौलत ​की कमी कभी पास तक नहीं फटकती...

भोपाल। शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है। शनिदेव को एक क्रूर ग्रह माने जाने के चलते लोग इनसे हमेशा बचने की कोशिश करते हैं। वहीं इनकी हर वो चीज को इनकी ओर इशारा भी करती है, उसे लेने या उपयोग करने से भी बचते देखे जा सकते हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार चुंकि शनिदेव का रंग काला होता है, अत: लोग काले रंग या यूं कहें काले रंग के कपड़े पहनने तक से डरते हैं। जबकि न तो शनि क्रूर ग्रह हैं और न ही रंग के आधार पर हम उनके द्वारा दिए जाने वाले दंड को रोक सकते हैं।

ये भी पढ़ें

MP election 2018: आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र, रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

दरअसल शनिदेव को दंडाधिकारी माना जा सकता है, जो आपके कर्म के अनुसार फल देते हैं, यानि यदि आपके कर्म बुरे नहीं हैं तो शनि आपको दंड भी नहीं देंगे। हां वे आपको और सफल बनाने के लिए परीक्षा जरूर ले सकते हैं।

कई लोगों की धारणा है कि काला कपड़ा शनि को हमारे लिए क्रूर बनाता है, लेकिन ये सच नहीं है। काला रंग जहां एक ओर शानि से जुड़ा होता है। वहीं शनिदेव कई लोगों को इसी रंग का कपड़ा पहनने पर सफल बनते हुए उनकी किस्मत भी खोल देते हैं।

यह भी माना जाता है कि जिसके शनि उचित स्थान पर बैठ कर उच्च फल देने वाले होते हैं, ऐसे लोगों को काले रंग का खास तौर पर उपयोग करना चाहिए। क्योंकि यह उन्हें काफी लाभ देता है। और शनिदेव भी उनसे प्रसन्न होते हैं।

ज्योतिष के जानकार कमल जोशी भी कहते हैं कि काला कपड़ा पहनना भी कुछ राशि वालों के लिए खास शुभ होता है। इसके अलावा वे लोग जिनकी कुंडली में शानि अच्छी स्थिति में और उनके लिए लाभदायक होकर बैठे हो, ऐसे जातकों को भी काला कपड़ा पहनना काफी फायदेमंद रहता है।

यहां तक की कई बार काले कपड़े पहनने वालों को शनिदेव इतनी उंचाई तक ले जाते हैं कि उन्हें करोड़पति बनने में भी समय नहीं लगता।

खासतौर से इन राशि वालों को पॉजीटिव असर देता है काला रंग ….

मिथुन राशि -
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। वहीं यह भी माना जाता है कि इस राशि के लोगों के लिए काला कपड़ा बहुत शुभ होता है। ये काला रंग मुख्य रूप से इनके धन की स्थिति से जुड़ा होता है।

कहा जाता है कि इस राशि वाले यदि काला कपड़े पहनना शुरू कर देंते हैं तो तो इनके जीवन में कभी धन की कमी नही होती है और साथ ही ये लोग अपने जीवन में सफलता भी हासिल करते है मिथुन राशि के लोगो के लिए हफ्ते में एक दिन काले कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

कन्या राशि -
कन्या राशि का स्वामी भी बुध होता है, जानकार इस राशि के जातकों के लिए भी काला कपड़ा पहनना बहुत शुभ बताते हैं,कहा जाता है कि अगर ये लोग काला कपड़ा पहनते है तो बुरी शक्तियां इनके पास आने से भी घबराती हैं और इनके घर में भी अगर नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो वह भी समाप्त हो जाता है।

इस राशि के जातको को हफ्ते में 2 दिन काले कपड़े पहनने चाहिए।

मकर राशि -
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। इस राशि वालों में भी काले रंग के कपड़े का संबंध पैसे से माना जाता है। माना जाता शनिदेव को काली चीजें बहुत प्रिय होती हैं इसलिए मकर राशि के लोग अगर काले कपड़े पहनते हैं, तो उन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।

वहीं जानकारों का यह भी कहना है कि ये अगर हफ्ते भर काला कपड़ा न भी पहनकर केवल शनिवार को ही काले कपड़े पहन लें तो भी इनकी जिन्दगी की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना हो सकती है दिक्कत…
Published on:
02 Nov 2018 02:51 pm
Also Read
View All