
Blind Murder Accused HIV Positive: भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके में इकोलॉजिकल पार्क हत्या मामले में गिरफ्तार युवक से पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पुलिस रिमांड में आरोपी ने शनिवार को बताया, साल 2018 में जेल से छूटने के बाद घर पर कम और सड़कों पर ज्यादा रहता था। जहां भी जगह मिलती, सो जाता था।
आरोपी ने बताया, अब तक वह 100 पुरुष और 15 महिलाओं से संबंध बना चुका है। उसने बताया कि वह सबसे ज्यादा सड़क पर सोने वाली महिलाओं और पुरुषों को शिकार बनाता था वह उन्हें शराब भी पिलाता था, ताकि पुलिस से शिकायत करे तो उन पर कोई यकीन न करे।
बता दें, आरोपी का 30 जून को रिमांड की अवधि खत्म हो जाएगी। पुलिस का कहना है, मामला गंभीर होने के कारण उसे दूसरी बार रिमांड पर लिया जाएगा।
शनिवार 27 जून को पुलिस ने घटनास्थल पर आरोपी को ले जाकर डमी से घटना का रीक्रिएशन कराया। इस दौरान आरोपी ने हत्या कैसे की इसके बारे में पुलिस को बताया। इतना ही नहीं पुलिस की पूछताछ में ये भी बताया है कि वो भोपाल में डिलीवरी बॉय का काम करता था।
थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया, आरोपी के मोबाइल, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। उसके संपर्क में आए लड़कों और लड़कियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी। अब तक की जांच में किसी लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी घटना सामने नहीं आई है।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल साक्ष्यों से आरोपी के संपर्क में आए लोगों की जानकारी मिल सकती है।
पुलिस के मुकाबिक, आरोपी युवक एचआइवी पॉजिटिव(Blind Murder Accused HIV Positive) है। वह पुराना बदमाश है। भोपाल के मिसरोद थाने के एक केस में जब वह 2022-2023 में जेल गया था, तब जांच में वह एचआइवी पॉजिटिव पाया गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि कहीं वह मानसिक रोगी की तरह या फिर किसी फितूर को लेकर तो लोगों के साथ संबंध नहीं बनाता था कि इस रोग को मैं दूसरे लोगों में फैलाऊं। आरोपी कुंवारा है, उसके परिजनों और दोस्तों की तलाश की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके।