भोपाल

डिलीवरी बॉय बनकर भोपाल में ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव ‘साइको’, पूछताछ में उगले राज

Blind Murder Accused HIV Positive: ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार HIV पॉजिटिव साइको आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा, डिलीवरी बॉय का काम करता था आरोपी और रिश्ते बनाने के लिए लड़कों की करता था तलाश।
2 min read
Jun 27, 2026
BHOPAL
blind murder case hiv positive accused delivery boy police investigation, डिलेवरी बॉय का काम करता था HIV पॉजिटिव आरोपी, प्रतीकात्मक फोटो (SOURCE- AI)

Bhopal Blind Murder Accused HIV Positive: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में इकोलॉजिकल पार्क ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ में चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी 30 जून तक पुलिस रिमांड पर है और शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल पर आरोपी को ले जाकर डमी से घटना का रीक्रिएशन कराया। इस दौरान आरोपी ने हत्या कैसे की इसके बारे में पुलिस को बताया। इतना ही नहीं पुलिस की पूछताछ में ये भी बताया है कि वो भोपाल में डिलीवरी बॉय का काम करता था।

डिलीवरी बॉय बनकर 'मौत' बांटता था HIV पॉजिटिव साइको

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वो भोपाल में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वो अक्सर रात के समय डिलीवरी करता था और फिर शराब खरीदकर युवकों की तलाश करता था। जब कोई युवक मिलता तो उसे या तो पैसे देकर या फिर शराब पिलाकर उसके साथ संबंध बनाता था। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वह जेंडर आधारित सोशल एप के माध्यम से लोगों के संपर्क में आता था। एप के जरिए मिले लोगों से पैसे लेकर संबंध बनाता था। इसके अलावा वह रात के समय प्रभात चौराहा, बोर्ड ऑफिस और नाका क्षेत्र में भी लोगों से संपर्क करता था।

रीक्रिएशन में पुतले को घसीटते पुल के नीचे ले गया

कटारा हिल्स थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का पुतले से रीक्रिएशन कराया। इस दौरान मृतक के पुतले और आरोपी की मदद से यह समझा गया कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई, वे कहां बैठे, साथ में खाना कैसे खाया और इसके बाद हत्या की वारदात किस तरह अंजाम दी गई। रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुतले की पहले शर्ट उतारी फिर उसे दो देशी शराब पिलाईं। फिर पुतले को जमीन पर लिटाया और 15 मीटर तक घसीटते हुए पुल के नीचे लेकर गया। इसके बाद उस पुतले को खड़ा करके उसे सिर के बल पत्थर पर पटक कर उसके साथ संबंध बनाए।

50 से ज्यादा लोगों से रिश्ते बनाने की आशंका

थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपी के मोबाइल, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। उसके संपर्क में आए लड़कों और लड़कियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी। अब तक की जांच में किसी लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी घटना सामने नहीं आई है, लेकिन जांच टीम हर पहलू की जांच कर रही है। एचआईवी पॉजीटिव होने की वजह से संपर्क में आने वाले लड़के सहित लड़कियों की भी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने 50 से ज्यादा लोगों से रिश्ते बनाए हैं।

Published on:
27 Jun 2026 06:27 pm