भोपाल

एमपी में 500 मीटर पहले आ जाएगा अंधे मोड़ और ब्लैक स्पॉट का अलर्ट, आसान हुआ कार का सफर

Lokpath App- वाहन चालक को पूरे रास्ते अपडेट करता रहेगा ऐप, सड़कों पर कहां टोल प्लाजा है, कहां पेट्रोल पंप और गैस स्टेशन हैं, यह बताएगा

2 min read
Jan 11, 2026
अंधे मोड़ का अलर्ट 500 मीटर पहले Demo Pic

Lokpath App- एमपी में सड़क का सफर अब और आसान हो गया है। अब कार चलाते समय 500 मीटर पहले ही ब्लैक स्पॉट और अंधे मोड का अलर्ट मिल जाएगा। इतना ही नहीं, वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए जाएंगे। वाहन चालकों को लोकपथ 2.0 Lokpath App ऐप से ये सुविधाएं मिलेंगी जिसका सीएम मोहन यादव ने शनिवार को लोकार्पण किया। यह ऐप स्मार्ट ट्रैवल पार्टनर के जैसे काम करेगा।

बता दें कि लोकपथ 2.0 Lokpath 2-0 App पुराने एप का नया वर्जन है। यह वाहन चालक को पूरे रास्ते अपडेट करता रहेगा। सड़कों पर कहां टोल प्लाजा है, कहां पेट्रोल पंप और गैस स्टेशन हैं, इसकी जानकारी देगा। आसपास के धर्मस्थलों, दर्शनीय स्थलों के साथ इमरजेंसी सेवाओं के बारे में भी बताएगा। लोकपथ ऐप सड़कों के गड्ढे के बारे में बता देगा। यात्रा के दौरान आगे आने वाले ब्लैक स्पॉट, अंधे मोड़ की 500 मीटर पहले ही जानकारी दे देगा। लोकपथ ऐप संकरी सड़क या अनधिकृत कट के बारे में भी बताएगा। इतना ही नहीं, यात्रा मार्ग के मौसम तेज हवा, आंधी, बरसात की भी जानकारी देगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में लाड़ली बहनों को सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए, सीएम ने कहा- लगातार बढ़ाएंगे राशि

गौरतलब है कि एमपी में एनएच को मिलाकर पीडब्ल्यूडी की कुल 77 हजार किमी लंबी सड़कें हैं। इनमें 1 हजार से ज्यादा ब्लैक स्पॉट हैं। ऐप से ड्राइवर को पहले ही अलर्ट मिल जाने से हादसे की आशंका कम हो जाएगी।

रूट प्लानिंग में भी मदद करेगा लोकपथ ऐप

लोकपथ 2.0 ऐप लोगों को अब रूट प्लानिंग में भी मदद करेगा। अर्थात किसी शहर के लिए सबसे कम समय में पहुंचने वाले मार्ग सुझाएगा। इसके अलावा जब आप सडक़ पर चल रहे होंगे और आगे कोई ब्लैक स्पॉट है तो उससे बचने के लिए अलर्ट भी देगा। लोक निर्माण विभाग ने उक्त ऐप में इसके
अलावा भी कई विकल्प जोड़े हैं।

दो साल में कई नवाचार

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने बीते 2 वर्षों में कई नवाचार और सुधारात्मक प्रयास किए। इसमें डिजिटल समाधान, गुणवžत्ता नियंत्रण,पर्यावरण संरक्षण, नई निर्माण तकनीकों और आधुनिक प्रबंधन प्रणालियां शामिल है।

मंत्री राकेश सिंह ने जानकारियों के मामले में लोकपथ ऐप को गूगल से भी बेहतर बताया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा के दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्ग सुझाएगा और वॉयस अलर्ट के माध्यम से ब्लैक स्पॉट की जानकारी 500 मीटर पहले ही दे देगा।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को सरकार ने बनाया मालामाल, खातों में डाले 6942 करोड़ रुपए

Updated on:
11 Jan 2026 05:48 pm
Published on:
11 Jan 2026 05:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर