भोपाल

ऑयल इंडिया में निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी 1.50 लाख तक सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

संबंधित पदों पर भर्ती की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ऑयल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर ऑनलनाइन आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
ऑयल इंडिया में निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी 1.50 लाख तक सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

नौकरी की तलाश में जुटे मध्य प्रदेश समेत देशभर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। दरअसल, ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से सीनियर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। संबंधित पदों पर भर्ती की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ऑयल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर ऑनलनाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

ऑयल इंडिया भर्ती 2024 की भर्ती के लिए कुल 102 पदों पर बहाली की जानी है। ऐसे इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी 2024 तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने से पहले इस खबर के जरिए उम्मीदवार नीचे दी गई विशेष जानकारी को जान लें।


इन पदों पर होगी भर्ती

सीनियर अधिकारियों की भर्ती के लिए कुल 102 पदों पर भर्ती होनी है। ग्रेड वार रिक्तियां नीचे दर्शाई गई हैं।

- ग्रेड सी- 4 पद
- ग्रेड बी- 97 पद
- ग्रेड ए- 1 पद

जान लें योग्यता और आयु सीमा

संबंधित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कंपनी द्वारा दिए गए नोटिफिकेशन में तहत संबंधित योग्यता और आयुसीमा होना अनिवार्य है। कंपनी की ओर से हर ग्रेड के पद के लिए अगल-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। साथ ही आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धित की गई है। इन दोनों शर्तों को आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।


ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को देना होगा शुल्क

उम्मीदवार जो सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी से संबंध रखते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपए और साथ ही टैक्स का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / ईडब्ल्यूएस / पूर्व सैनिक से संबंध रखने वाले उम्मीदवार बिना शुल्क दिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।


इस आधार पर मिलेगी नौकरी

उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसे नीचे विस्तार से जान सकते हैं।

- फेज 1 : टेस्ट- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

- कुल अंक: 100

- योग्यता%: 50% (सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस), 40% (एससी, एसटी, और पीडब्ल्यूबीडी)


फेस 2 : टेस्ट- पर्सनल इंटरव्यू (PI)

- कुल अंक: 15
- योग्यता%: कोई निर्धारित योग्यता अंक नहीं


सिलेक्शन के बाद मिलेगी ये सैलरी

जिन उम्मीदवारों का चयन ग्रेड सी, ग्रेड बी और ग्रेड ए के पदों पर होगा, उन्हें करीब 1,50,000 रुपए से लेकर 1, 20, 000 रुपए से लेकर 90, 000 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

Published on:
10 Jan 2024 06:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर