भोपाल

चलती कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दूसरे वाहन चालकों ने बचाया जान

car fire : बैरागढ़ थाना क्षेत्र के हलालपुर ईसाई कब्रिस्तान से पहले देर रात एक चलती कार में आग लग गयी। आग लगते ही आस-पास चल रहे अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं...

2 min read
Aug 11, 2019

भोपाल. बैरागढ़ थाना क्षेत्र के हलालपुर ईसाई कब्रिस्तान से पहले देर रात करीब 2 बजे एक चलती कार में भीषण आग ( caught fire ) लग गयी। आग लगते ही आस-पास चल रहे अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। गंभीर स्थिति को देखते हुये दूसरे वाहन चालकों ने आग लगी कार में बैठे लोगों को बाहर किया।

प्रत्यक्षदर्शी दौलत सिंह चौहान के मुताबिक देर रात करीब 2 बजे चलती कार में आग ( car fire ) लगी थी। आग लगते ही युवक ने कार रोक लिया था। जानकारी के मुताबिक युवक इंदौर से भोपाल आ रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ( Fire Brigade ) ने कार में लगी आग को बुझाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चलती कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

तेज रफ्तार बस पलटी, यात्रियों लगी चोट

इसके पहले, मण्डीदीप से डिपो चौराहा जा रही फीडर बस शनिवार को इंडस टाउन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला शिक्षक और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों गंभीर घायलों को नोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।

यात्रियों ने बताया ड्राइवर ने निर्माणाधीन तीन फीट ऊंची सडक़ पर बस को जैसे ही चढ़ाया, वह पलट गई। पुलिस ने बताया कि बस एमपी 04 पीए 1644 मंडीदीप से डिपो चौराहा जा रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे। बस इंडस टाउन के सामने आई तो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। क्लीनर ने पुलिस को बताया कि पिपलिया पेंदे खां निवासी फैजान खान चला रहा था। पुलिस ने फैजान पर लापरवाही से बस चलाने का केस दर्ज किया है।

ईंटखेड़ी में हादसा : बाइक चालक गंभीर

इधर, ईंटखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस लाइन ग्वाल मंदिर, सीहोर निवासी 55 वर्षीय गोमतीबाई शर्मा पति रामदयाल शर्मा गृहिणी थी। रामदयाल मंदिर में पुजारी हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि शनिवार को वह खजूरी गांव ईंटखेड़ी में रहने वाले रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे थे। डोंगरा गांव के पास वह पहुंचे ही थे कि पीछे से आए कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गोमतीबाई उछलकर सडक़ पर जा गिरीं, तभी ट्रक का पहिया उनके शरीर से गुजर गया। वहीं, बाइक चला रहे रामदयाल बाएं तरफ सडक़ किनारे गिरे। उनके घुटने, हाथ में गंभीर चोट लगी है।

Updated on:
11 Aug 2019 03:40 pm
Published on:
11 Aug 2019 12:06 pm
Also Read
View All