भोपाल

ट्विशा केस: कई फीट ऊपर फंदे तक कैसे पहुंची ट्विशा, सीबीआई ने पलंग-पेटी का खोला राज

Twisha Sharma Case: पलंग-पेटी पर चढ़कर की थी सुसाइड, बाद में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ने उन्हें उतारा था

2 min read
May 31, 2026
CBI Uncovers the Secret of the Bed and Trunk in the Twisha Case

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई अब सीन री क्रिएशन की तैयारियों में लगी है। मौत के मामलों की जांच में इसका अहम रोल होता है। इसके लिए सीबीआई ने ट्विशा के पुतले तैयार कराए हैं। वह कई फीट ऊपर बने फंदे तक कैसे पहुंची, यह सवाल भी जांच अधिकारियों को मथ रहा है। सीबीआई की पूछताछ में सामने आया कि ट्विशा ने फंदे तक पहुंचने के लिए पलंग-पेटी का सहारा लिया था। इसमें भी एक पेंच आ गया है। बताया जा रहा है कि इस पलंग-पेटी को अभी तक जब्त ही नहीं किया गया है। इसे भोपाल पुलिस की लापरवाही का एक और उदाहरण बताया जा रहा है।

पूर्ज जज गिरिबाला सिंह अपनी बहू ट्विशा शर्मा की मौत के इस मामले में सीबीआई की रिमांड पर हैं। दो दिन पूर्व उन्हें उस कोर्ट में पेश किया गया जहां वह कभी जिला जज थीं। कोर्ट रूम में गिरिबाला सिंह आरोपी के रूप में करीब 90 मिनट तक खड़ी रहीं।

ये भी पढ़ें

ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह के स्टेटस और स्किल से डरे सीबीआई अधिकारी, 5 वजहों से घिरीं

रिमांड अवधि 2 जून को खत्म हो जाएगी

गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह को भोपाल कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया था। कोर्ट ने उनकी 5 दिन की रिमांड सीबीआई को दी। रिमांड अवधि 2 जून को खत्म हो जाएगी। इसलिए सीबीआई सक्रिय है। जांच अधिकारी इसके बाद से ही गिरिबाला सिंह से पूछताछ में लगे हुए हैं। सीबीआई की कस्टडी में बेटा समर्थ सिंह भी है। सीबीआई के अधिकारी मां बेटे को आमने सामने बैठाकर पूछताछ कर चुके हैं।

ट्विशा जिस पलंग-पेटी पर चढ़कर ऊपर फंदे तक पहुंची, उसे जब्त नहीं किया

केस में सीबीआई के सामने नई नई चुनौतियां आ रहीं हैं। जांच में यह बात सामने आई कि ट्विशा शर्मा आखिरकार कई फीट ऊपर फंदे तक कैसे पहुंची थी! जवाब मिला कि उसने पलंग-पेटी पर चढ़कर सुसाइड की थी। इस मामले में भोपाल पुलिस की एक और कमी उजागर हुई। सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा जिस पलंग-पेटी पर चढ़कर ऊपर फंदे तक पहुंची, उसे जब्त नहीं किया गया है।

सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह बयान में पलंग पेटी की बात कह चुके

सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह अपने बयान में पलंग पेटी की बात कह चुके हैं। दोनों ने कहा कि पूर्व जज ने पलंग पेटी पर चढ़कर ही ट्विशा को उतारा था। बता दें कि भोपाल पुलिस पर इस केस में पहले से ही कई सवाल उठ रहे हैं। सीबीआई के हाथ में जांच आने के बाद से ही लोगों का भरोसा बढ़ा है।

ये भी पढ़ें

ट्विशा केस- गिरिबाला सिंह ने स्वीकारा सच, कहा- बेटे से हो गई गलती
Also Read
View All