केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। 12वीं में 87.98त्न विद्यार्थी पास हुए, जो बीते साल से 0.65 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं देश के 17 रीजन में भोपाल का 10वीं में 15वां और 12वीं में 14वां स्थान है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। 12वीं में 87.98 फीसदी विद्यार्थी पास हुए, जो बीते साल से 0.65 फीसदी ज्यादा हैं। 10वीं का परिणाम पिछली बार से 0.48 फीसदी ज्यादा 93.6 फीसदी रहा। दोनों में लड़कियां आगे रहीं। वहीं देश के 17 रीजन में भोपाल रीजन भी आगे रहा।
12वीं में 91.52 फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल की, 85.12 फीसदी लड़के पास हुए। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 6.4 फीसदी ज्यादा रहा। 10वीं में 92.71 फीसदी लड़कों के मुकाबले 94.75 फीसदी लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 2.04 फीसदी ज्यादा है। सबसे अच्छा प्रदर्शन त्रिवेंद्रम रीजन का रहा। भोपाल रीजन में 10वीं का रिजल्ट 90.58 फीसदी और 12 वीं में 82.46 फीसदी रहा।
देश के 17 रीजन में भोपाल का 10वीं में 15वां और 12वीं में 14वां स्थान है। 12वीं में याशना बडिये और दीक्षा अय्यर को 98.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। 10वीं की खुशी महावर ने 99.4 फीसदी अंकों से टॉप किया व बलराज सिंह 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
सीबीएसई में इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा है। 10वींं में 5.91 फीसदी और 12वीं में 7.54 फीसदी को रखा कंपार्टमेंट में 10वीं में 1,32,337 विद्यार्थियों (5.91फीसदी) को कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) में रखा गया है। पिछले साल में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी 6.22 फीसदी थे। 12वीं के 1,22,170 (7.54 फीसदी) को कंपार्टमेंट में रखा गया। इनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षा में 33 फीसदी अंक पाने वालों को पास माना जाता है। एक या दो विषय में फेल होने वालों को कंपार्टमेंट में रखा जाता है।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इस बार के परिणाम में अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थी री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें शुल्क का भुगतान करना होगा।
मेहनत का परिणाम… सफलता का उत्सव आ प सभी को बधाई, जिन्होंने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। आपकी उपलब्ध और अथक समर्पण पर गर्व है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
-नरेंद्र मोदी, पीएम (एक्स पर लिखा)