नर्मदा मंदिर मेें इस दिन मनाया जा रहा हरियाली उत्सव, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
भोपाल। नर्मदीय महिला मंडल व श्री नर्मदा सेवा समाज के तत्वावधान में रविवार को हरियाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
नर्मदा सेवा समाज के अध्यक्ष सुशील बिल्लौरे ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी तुलसी नगर नर्मदा मंदिर स्थित भवन में यह बड़ा आयोजन किया जा रहा है। बिल्लौरे के मुताबिक रविवार को एक बजे से समाज के लोग अपने शहर को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश देंगे। साथ ही पौधरोपण और पौध वितरण भी करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता, लघु नाटिका, सावन के झूले और खानपान के स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक ड्रेस में आने वाली महिलाओं में से 'मिसेज हरियाली' भी घोषित की जाएगी।
तरह तरह के लगाए जाएंगे पौधे
इस उत्सव के दौरान कई तरह के फलदार पौधो का रोपण किया जाएगा। साथ ही उस पौधे की पेड़ बनने तक की जिम्मेदार भी ली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पौध वितरण भी किया जाएगा। जिससे वे अपने से जुड़े लोगों को भी इस कार्य से जोड़कर हरियाली को बढ़ाने का काम करें।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। जिससे लोग बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सके। सभी लोग अपनी रूचि अनुसार प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
पत्रिका द्वारा भी चलाया जा रहा अभियान
इससे पहले पत्रिका द्वारा भी हरित प्रदेश अभियान की शुरूआत प्रदेशभर में की गई थी। अभियान के तहत शहर के कई हिस्सों में पौधरोपण का कार्य किया गया। कई लोगों ने इस अभियान से जुड़कर पौधरोपण किया और पौधों का पेड़ बनने तक, उनकी रक्षा का वचन लिया। अभियान से जुड़े लोगों ने पत्रिका के इस कदम को बेहतर बताया और लगातार इस तरह के प्रयास करते रहने की सलाह दी।