19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sehore / फसलों के लिए आसमान से बरसा अमृत, मायूस किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

फसलों के लिए आसमान से बरसा अमृत, मायूस किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

फसलों के लिए आसमान से बरसा अमृत, मायूस किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 4:03 PM IST

barish

फसलों के लिए आसमान से बरसा अमृत, मायूस किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

सीहोर। पिछले कुछ दिन से थमी बारिश का दौर जिले में फिर शुरू हो गया है। बुधवार को सुबह से आसमान पर काले बादल छानेे के साथ कभी रिमझिम तो कभी मध्यम बारिश का चालू हुआ दौर शाम तक चलता रहा। जिसने खेत में मुरझा रही फसल को नया जीवनदान दे दिया है। किसान इस बारिश को अमृत की तरह मान रहे हैं। अगले ४८ घंटों तक इस तरह से मौसम का हाल बना रहेगा।

जून महीने में अच्छी बारिश के बाद किसानों ने खेत में खरीफ फसल की बोवनी कर दी थी। कुछ दिन बाद खेत हरे भरे हो गए थे। इसमें पिछले 12 दिन से भी अधिक समय से बारिश थमने से खेतों में दरार पड़ गई थी तो फसल भी मुरझाकर सूखने लगी थी। फसल को देख किसानों के चेहरे की चमक उड़ गई थी। वह बारिश बरसने का इंतजार कर रहे थे। आखिर उनकी मुराद पूरी हो गई। बारिश का दौर चालू हो गया है। सुबह रिमझिम बारिश के बाद दोपहर में एक बजे के करीब सीहोर शहर और आसपास क्षेत्र में कुछ देर तेज बारिश हुई। इसके बाद वापस इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई थी।

फसल करेगी ग्रोथ
कई दिन तक धूप निकलने के बाद अचानक गिरे इस पानी से फसल तेजी से ग्रोथ करेगी। कम नमी वाले खेत में खड़ी फसल को ज्यादा फायदा मिलेगा। किसानों की माने तो कुछ दिन बारिश नहीं होती तो फसल खेत में खड़ी होकर खराब हो जाती है। ऐसे में नुकसान उठाना पड़ता। बता दे कि एक दिन पहले बमूलिया के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि बारिश नहीं होने से उनकी फसल चौपट हो गई है।

10 अगस्त से खुल उत्तर मौसम
मौसम आज की माने तो 48 घंटे तक इस तरह का मौसम रहेगा। 10 अगस्त से वापस इसके खुलने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरफ्तार 28.5 पर आ गया। और न्यूनतम 24.5 डिग्री रहा है। मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने कहा कि दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इससे फसल को काफी राहत मिलगी।