रायसेन/गोहरगंज. मध्यप्रदेश में अनेक स्थान हैं जहां आदिमानवों द्वारा हजारों वर्ष पूर्व बनाए गए शैलचित्र आज मूल स्वरूप में विद्यमान हैं। इन धरोहरों, विरासतों को, संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत है। प्रदेश में धरोहरों को सहेजने तथा पर्यटन के विकास के क्षेत्र में जो काम किया जा रहा है वह सराहनीय है। यह बात प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने भोजपुर विधानसभा के ग्राम कीरतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।