भोपाल

चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव विवाद 9 पदाधिकारियों पर केस दर्ज

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स की छबि हुई धूमिल, पदाधिकारी में चुनाव पहले विवाद
less than 1 minute read
• •
Sep 13, 2021
chamber_of_commerce.jpg

भोपाल. दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रहलाद दास अग्रवाल की शिकायत पर जांच करने के बाद कोहेफिजा पुलिस ने तेजकुल पाल सिंह, सुनील जेन, गोविंद, आकाश, रामबाबू, मोतीराम, सचिन जैन, मुकेश जैन, संदीप के खिलाफ रास्ता रोककर गाली देना, मानहानि करना, मारपीट करना एवं धमकी देने का आरोप सही पाया है।

सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इस मामले में पीड़ित पदाधिकारी प्रहलाद दास अग्रवाल ने चेंबर ऑफ - कॉमर्स कार्यालय में. निर्वाचन प्रक्रिया के _ पुलिस को लिखित शिकायत देकर इन सभी लोगों के खिलाफ आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक 8 सितंबर को चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में सभी आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली गलौज की थी एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिंस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चैंबर की छबि धूमिल
विवाद थाने तक पहुंचने से पूर्व पदाधिकारियों में काफी असंतोष है। उनका कहना है कि महाजनों की संस्था में इस तरह के वाकये पहली बार देखने को मिल रहे हैं। इससे चेंबर की छबि धूमिल हो गई है। जो लोग चुनाव मैदान में उतरे हैं उनकी भी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है।

कोरोना के चलते चेम्बर्स के चुनाव लगातार टलते आ रहे हैं प्रदेश में अब केस कम होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन पिछले महीनों से जिस तरह से विवाद बढ़ता जा रहा है उससे व्यापारियों के हितों के लिए काम करने वाली संस्था की छबि भी खराब हुई है।

Published on:
13 Sept 2021 08:58 am