Datia -
Datia- एमपी के दतिया में एक अफसर गंभीर केस में फंस गए हैं। एक अधीनस्थ ने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए Video बनाया और आत्महत्या कर ली। दतिया नगरपालिका में पदस्थ क्लर्क दिलीप सिंह गौड़ ने यूपी के झांसी में आत्महत्या की।
रविवार को उनका शव घर में बरामद हुआ। आत्महत्या से पहले क्लर्क दिलीप सिंह गौड़ ने वीडियो बनाया जिसमें CMO और अन्य 2 कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो को फॉरवर्ड करने के बाद उन्होंने फांसी लगा ली।
क्लर्क दिलीप सिंह गौड़ ने आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगरपालिका सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर और दो कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज बनाने का दबाव बनाया। पहले मुझे लालच दिया लेकिन जब मैं तैयार नहीं हुआ तो मानसिक रुप से परेशान करने लगे।
वीडियो में क्लर्क दिलीप सिंह ने दतिया नगरपालिका सीएमओ नागेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्लर्क होने के बाद भी सीएमओ ने मेरी ड्यूटी ट्रेचिंग ग्राउंड में लगा दी। मुझे कचरा गाड़ी गिनने का काम सौंप दिया जिससे मुझे मानसिक रूप से गहरा आघात लगा। जब मैंने किसी अन्य शाखा में ट्रांसफर करने का निवेदन किया तो सीएमओ नागेंद्र सिंह ने मुझे मां बहन की गालियां बकीं। इससे दुखी होकर खुदकुशी कर रहा हूं। वीडियो में उन्होंने सीएमओ और दो अन्य कर्मचारियों पर केस दर्ज करने की भी मांग की।
इधर नगरपालिका सीएमओ नागेंद्र सिंह ने क्लर्क दिलीप सिंह की आत्महत्या पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रताड़ना के आरोप को सिरे से नकार दिया।