भोपाल

केंद्रीय बजट पर बोले कमलनाथ, इसमें जनता के मूल मुद्दे तो हैं नहीं प्रदेश सरकार का भी हक छीना

सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल Office Of Kamal Nath से लगातार पांच ट्वीट करते हुए केन्द्र के बजट की खामियां और उससे होने वाले नुकसान गिनाए। मंत्रियों ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया।

3 min read
केंद्रीय बजट पर बोले कमलनाथ, इसमें जनता के मूल मुद्दे तो हैं नहीं प्रदेश सरकार का भी हक छीना

भोपाल/ मोदी सरकार द्वारा शनिवार को पेश किये गए केंद्रीय बजट को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निराशाजनक और हवाई सपने दिखाने वाला बजट बताया है। सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल Office Of Kamal Nath से लगातार पांच ट्वीट करते हुए केन्द्र के बजट की खामियां और उससे होने वाले नुकसान गिनाए। सीएम ने कहा कि, बजट के माध्यम से केंद्र सरकार ने प्रदेश के हितों के साथ कुठाराघात किया है, जिसका प्रभाव भविष्य में प्रदेश की जनता पर पड़ सकता है। इसके अलावा, कमलनाथ कैबिनेट के मंत्रियों ने भी बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। आइये जानें...।

निराशाजनक और हवाई सपने दिखाने वाला बजट : सीएम

सीएम ने सबसे पहला ट्वाट करते हुए कहा कि, देश की वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गए आम बजट का भाषण लंबा जरूर था, लेकिन पूरी तरह से आंकड़ों का मायाजाल होकर, देश के लिए निराशाजनक और हवाई सपने दिखाने वाला रहा। उन्होंने कहा कि, इसमें गांव, गरीब, किसान, युवा, रोजगार, महिला की सुरक्षा को लेकर कोई बात ही नहीं की गई।


जनता को दिया धोखा

खेल व युवक कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने केन्द्रीय बजट को लेकर कहा कि, देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। बजट के नाम पर मोदी सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है।

किसानो को फिर दिखाए खोखले सपने : सीएम

गए हैं। इसमें कई पुरानी योजनाओं को सजाकर दोबारा शामिल किया गया है।

केंद्र ने की प्रदेश सरकार की नकल : मंत्री पीसी शर्मा

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि महंगाई घटी नहीं, बल्कि बढ़ी है। केंद्र सरकार बजट के नाम पर देश की जनता को धोखा दे रही है। युवाओं और किसानों पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। केंद्रीय बजट को लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र सरकार आम बजट में मध्य प्रदेश की योजनाओं की कॉपी कर रही है।

गिरती अर्थव्यवस्था और महंगाई की कार्ययोजना का अभाव : सीएम

सीएम ने अगले ट्वीट में कहा कि, देश के विकास, प्रगति के रोडमैप का एवं गिरती अर्थव्यवस्था और महंगाई की कार्ययोजना का अभाव पूरी तरह से इस बजट में नजर आया। इन्होंने कहा कि, देश का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में बसता है, उसकी पूरी तरह से उपेक्षा इस बजट में की गई है।

मंत्रियों ने कहा-महंगाई घटी नहीं, बल्कि बढ़ी

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किये जाने के बाद ये दावा किया गया है कि, इस बजट से महंगाई कम होगी। इसपर निशाना साधते हुए कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने कहा कि, जब उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें ही कम नहीं हुई तो, महंगाई कैसे कम होगी।

मोदी भक्तों पर साधा निशाना

सीएम ने कहा कि, जितने झूठे सपने पिछले सभी बजट में अभी तक मोदी सरकार ने देश को दिखाये है , जिसकी मोदी भक्त खुल कर तारीफ़ करते थे , यदि वो सब पूरे हुए होते तो देश की अर्थव्यवस्था की यह दुर्गति कभी नहीं देखने को मिलती।


महंगाई डायन खाय जात है

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बजट मोदी सरकार के दावे के विपरीत है। उन्होंने फिल्मी गाना भी सुनाया कि सखी सैंया तो बहुत कमात है, महंगाई डायन खाय जात है।

प्रदेश की केंद्रीय करो में कटौती

केंद्रीय बजट पर बोलते हुए सीएम ने अपने आखरी ट्वीट में कहा कि, प्रदेश की केंद्रीय करो में मिलने वाली हिस्सेदारी में 11,556 करोड़ की कटौती पुनरीक्षित अनुमान में की गई है, पिछली 2, 677 करोड़ की कटौती मिलाकर ये 14,233 करोड़ कुल हो गई है।



प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात : तरुण भनोत

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत बोले वित्तीय वर्ष 2018-19 में मप्र को केंद्रीय करों से 55 हजार करोड़ रुपए मिले थे। इस बार के बजट से हमें केन्द्र से उम्मीद थी कि, सरकार द्वारा जो वादा बजट में किया था, कम से कम सरकार उसे तो पूरा करेगी, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गए बजट में खासकर प्रदेश के हितों पर कुठाराघात किया गया है। बजट में केंद्र सरकार ने पहले 63 हजार करोड़ रुपए देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन जुलाई 2019 में 2700 करोड़ की कटौती कर दी। आज के बजट में रही-सहीं उम्मीदें भी टूट गईं। पिछले साल के मुकाबले पांच हजार करोड़ रुपए कम उस सूरत में देना, जब पूर्व भाजपा सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है। ऐसी स्थिति में केन्द्र द्वारा पेश किया गया ये आम बजट प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

Published on:
02 Feb 2020 04:01 pm
Also Read
View All