भोपाल

राहुल गांधी पर भड़के सीएम मोहन यादव, बोले- वे देश को कर रहे लज्जित

CM Mohan Yadav - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीएम मोहन यादव ने गंभीर बनने की सलाह दी

2 min read
Mar 13, 2026
CM Mohan Yadav Accuses Rahul Gandhi of Bringing Disgrace to the Nation

CM Mohan Yadav - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव पहुंचे। उन्होंने यहां से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए अंतरित किए। शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में उन्होंने ग्वालियर जिले को 122 करोड़ रुपए के 54 विकास कार्यों की सौगात भी दी। ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश को लज्जित करने का आरोप लगाया। सीएम मोहन यादव ने उन्हें गंभीर बनने की सलाह दी। प्रदेश में गैस सिलेंडर की उपलब्धता संबंधी सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कहीं भी एलपीजी, पेट्रोलियम पदार्थ की कोई कमी नहीं है।

ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने दोहराया कि एलपीजी से लेकर पेट्रोल-डीजल की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। सीएम मोहन यादव ने कालाबाजारी करनेवालों पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन को एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्ध के संबंध में उचित निर्देश दिए गए हैं। कोई कालाबाजारी करता है तो अफसर कार्रवाई करने के लिए सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

राहुल गांधी गंभीरता दिखाने की बजाय देश को लज्जित करने में लगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वक्त की नजाकत देखते हुए आचार-व्यवहार अपनाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि युद्ध का समय है और देश एकजुटता मांगता है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है, वहीं राहुल गांधी गंभीरता दिखाने की बजाय देश को लज्जित करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जिस प्रकार से राहुल गांधी गंभीरता नहीं दिखाते हुए काम कर रहे हैं, वह गलत है और उसकी निंदा होनी चाहिए। युद्ध का समय चल रहा है और देश ऐसे में एकजुटता मांगता है।

Published on:
13 Mar 2026 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर