भोपाल

लव-कुश के जन्मस्थल को संवारेगी सरकार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

CM Mohan Yadav - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सपत्नीक इस पावन स्थल पर पहुंचे और विधिवत पूजा अर्चना की

2 min read
Mar 08, 2026
CM Mohan Yadav announces renovation of Luv-Kush's birthplace

Luv-Kush birthplace - एमपी के अशोकनगर जिले के करीला धाम में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अदभुत संगम दिखाई दे रहा है। यहां लाखों लोगों की भीड़ लगी है। माता सीता यहां अपने दोनों पुत्र लव-कुश के साथ विराजमान हैं। देश का यह एकमात्र अद्वितीय मंदिर है, जहां सीताजी अपने दोनों पुत्रों के साथ पूजी जाती हैं। करीला धाम को लव-कुश की जन्म-स्थली भी माना जाता है। रंगपंचमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सपत्नीक इस पावन स्थल पर पहुंचे और विधिवत पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने लव-कुश की बाल लीलाओं की साक्षी करीला धाम की पवित्र स्थली के सम्पूर्ण विकास की योजना बनाने का ऐलान किया।

रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करीला धाम मेला पहुंचे। उन्होंने माता जानकी के दर्शन किए और जिले को 115 करोड़ रुपए की लागत के 50 विकास कार्यों की सौगात भी दी। इसमें 57 करोड़ 3 लाख की लागत के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण और 58 करोड़ 32 लाख की लागत के 39 विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

माता सीता शक्ति एवं पराक्रम की देवी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि करीला धाम में आस्था के साथ श्रद्धालु माता जानकी के दर्शन करने आते हैं। माता जानकी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माता जानकी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया है। माता सीता शक्ति एवं पराक्रम की देवी हैं, उनका प्रताप गौरवशाली संस्कृति है। इस पवित्र स्थान से महर्षि वाल्मीकि, सीता माता एवं लव-कुश की कहानी जुड़ती है।

भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का महत्व रेखांकित करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन में भी 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।

करीला धाम तीर्थ के संपूर्ण विकास की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीला धाम में जानकी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिर परिसर में ढोल बजाकर शंखनाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेली। उन्होंने दीपनाखेड़ा से करीला धाम तक 10 किलोमीटर की सड़क स्वीकृत करने की घोषणा की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने करीला धाम तीर्थ के संपूर्ण विकास की बड़ी घोषणा की। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

महिलाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की सात महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. अमिता सेठी, धार्मिक क्षेत्र में नैना शर्मा, खेल के क्षेत्र में पूनम रघुवंशी, पर्यावरण के क्षेत्र में विनीता साहू, स्वंयसिद्धा के क्षेत्र में गायत्री शर्मा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में छाया बैस तथा समाजसेवा के क्षेत्र में कुलविंदर कौर को सम्मानित किया गया। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ​​सहित बड़ी संख्या में नेता, अधिकारी, महिलाएं एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

Updated on:
09 Mar 2026 02:48 pm
Published on:
08 Mar 2026 09:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर