भोपाल

एमपी में हेल्थ सेक्टर में होगा बड़ा इंवेस्टमेंट, सीएम मोहन यादव की ब्यूमर्क चेयरमेन से चर्चा

AIM Congress 2026 : एआईएम कांग्रेस-2026 के तीसरे दिन सीएम डॉ. मोहन यादव की ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन के साथ अहम बैठक, कहा- स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सजग है प्रदेश सरकार
2 min read
Sep 08, 2026
सीएम मोहन यादव ने ब्यूमर्क सीईओ सिद्धार्थ बालाचंद्रन से मुलाकात की
सीएम मोहन यादव ने ब्यूमर्क सीईओ सिद्धार्थ बालाचंद्रन से मुलाकात की : फोटो सोर्स : mp jansampark

AIM Congress : मध्यप्रदेश में हेल्थ सेक्टर में बड़ा इंवेस्टमेंट होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ सिद्धार्थ बालाचंद्रन से वन-टू-वन मीटिंग की। एआईएम कांग्रेस-2026 के तीसरे दिन 8 सितंबर को ताज दुबई में यह मुलाकात हुई। ब्यूमर्क चेयरमेन और सीएम डॉ. मोहन यादव के बीच एमपी में हेल्थ केयर के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, एनर्जी सहित कई अन्य सेक्टर में निवेश को लेकर चर्चा हुई। सीएम ने बालाचंद्रन को ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 में आने का निमंत्रण भी दिया। सीएम मोहन यादव ने DP World के CEO रिजवान सूमार से भी वन-टू-वन मीटिंग की। उनसे मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन में निवेश को लेकर चर्चा की।

ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ सिद्धार्थ बालाचंद्रन ने सीएम डॉ. मोहन यादव को कंपनी ने बारे में बताया। वहीं सीएम ने उनसे मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर मंथन किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव और सीईओ बालचंद्रन ने एमपी में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी के साथ-साथ कंज्यूमर-ओरिएंटेड सेक्टर पर निवेश पर बात की। स्केलेबल मध्यप्रदेश एंटरप्राइजेज में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट और इक्विटी पार्टिसिपेशन पर चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी, रिसोर्स एफिशिएंसी और कमर्शियली वायबल सस्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्टमेंट करेगी। इसके अलावा कंपनी उभरते मध्यप्रदेश एंटरप्राइजेज के लिए कैपिटल सपोर्ट और इंटरनेशनल मार्केट एक्सेस भी करेगी। कंपनी इन्वेस्टमेंट इवैल्यूएशन, ड्यू डिलिजेंस और फेज्ड इम्प्लीमेंटेशन के लिए स्ट्रक्चर्ड प्रोजेक्ट पाइपलाइन भी तैयार करेगी।

कंपनी का मुख्यालय दुबई में पर कई देशों में काम

ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन डीआईएफसी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट और ऑपरेटिंग होल्डिंग कंपनी है। यह लॉन्ग-टर्म, ईएसजी-अलाइनड अप्रोच के साथ ग्लोबल एसेट क्लास में इन्वेस्टमेंट करती है। कंपनी का मुख्यालय दुबई में है लेकिन यह अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और भारत सहित कई देशों में काम करती है।

एमपी में मेडिकल फैसिलिटी बेहतर

ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन को बताया गया कि मध्यप्रदेश में मेडिकल फैसिलिटी सबसे बेहतर हैं। मध्यप्रदेश का हेल्थ सेक्टर बाकी राज्यों से तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में अब कनेक्टिविटी की कोई परेशानी नहीं है। सरकार मेडिकल सेक्टर में निवेश करने वालों को सारी सुविधाएं दे रही है। प्रदेश में इस सेक्टर में निवेश करने वालों को काफी कम दरों पर जमीन मुहैया कराई जा रही है।

सीएम मोहन यादव ने दुबई प्रवास के तीसरे दिन DP World के CEO रिजवान सूमार से भी मुलाकात की दोनों की वन-टू-वन मीटिंग में मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के निवेश को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान प्रदेश के पवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतर्देशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने, प्रमुख औद्योगिक एवं कृषि क्लस्टरों के लिए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन सुविधाओं के विस्तार एवं मध्यप्रदेश के निर्यातकों को प्रमुख पोर्ट व वैश्विक व्यापार गलियारों से जोड़ने पर भी चर्चा की गई।

AIM Congress-2026 के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने DP World के CEO रिजवान को मध्यप्रदेश की उद्योग हितैषी नीतियों और बेहतर कनेक्टिविटी की जानकारी दी। उन्हें GIS-2027 के लिए भी आमंत्रित किया।

Updated on:
08 Sept 2026 03:19 pm
Published on:
08 Sept 2026 03:19 pm