MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़ी रोड, नाली, पुल-पुलिया, पार्क, घाट, विभिन्न भवनों के निर्माण से जुड़े 22 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।
MP News: हर हाल में अधिकारियों को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़े काम साल 2027 की दीपावली के पहले पूरे करने होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ से जुड़े कामों को पूरा करने की यह नई डेडलाइन मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में दी। उन्होंने विभागों व उनके मुखियाओं को सतर्क किया। इसके बावजूद विभाग व मुखिया काम करने या कराने में पिछड़े तो गाज गिरनी तय है। उधर, सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन समेत तमाम स्थितियों की रियल टाइम निगरानी करने के लिए प्रयागराज की तर्ज पर काम करने वाले इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) को मंजूरी दी।
इस पर 139.14 करोड़ खर्च होंगे। जबकि रोड, नाली, पुल-पुलिया, पार्क, घाट, विभिन्न भवनों के निर्माण से जुड़े 22 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। इन पर 2923.84 करोड़ खर्च होंगे। बैठक में मंत्री राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्यु्न सिंह तोमर, चैतन्य कुमार काश्यप, सीएस अनुराग जैन व अन्य मौजूद रहे।
स्काईवॉक भी बनेगा
सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में स्काईवॉक भी बनेगा। मंत्री मंडलीय स्तरीय समिति में 30 करोड़ से मेला कंट्रोल रूम, मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब देवास गेट बस स्टैंड, इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांसिट हब से लेकर उज्जैन रेलवे स्टेशन तक स्काईवॉक निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण, मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण को स्वीकृति दी है।
ऐसे काम करेगा सेंटर
जानकारी के लिए बता दें कि उज्जैन में अगला महाकुंभ सिंहस्थ 27 मार्च 2028 से 27 मई 2028 (60 दिन) तक आयोजित होगा। शिप्रा नदी के तट पर होने वाले इस भव्य आयोजन में 3 शाही स्नान और 7 पर्व स्नान होंगे। राज्य सरकार ने तैयारियों के लिए 2027 की दीपावली तक सभी विकास कार्य पूरे करने की डेडलाइन तय की है।
स्थान: उज्जैन, शिप्रा नदी के तट।
अवधि: 2 महीने (60 दिन)।
तारीखें: 27 मार्च से 27 मई 2028 तक।
शाही स्नान: 3 प्रमुख शाही स्नान होंगे।
प्रशासनिक तैयारी: 2027 की दीपावली तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश।