भोपाल

सीएम ने छोड़ी कार, बस में ड्राइवर के बगल में बैठे डॉ. मोहन यादव और पहुंच गए उज्जैन

CM Mohan Yadav - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया सादगी का संदेश : बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठे, अब ईवी कार भी आई

2 min read
May 29, 2026
CM Mohan Yadav Travels to Ujjain by Bus

CM Mohan Yadav - सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात किया। गुरुवार को उन्होंने अपनी कार छोड़ दी और इंदौर से बस से उज्जैन पहुंचे। सीएम मोहन यादव बस में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे। अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बस में सवार हुए और सफर के दौरान विकास कार्यों व जनहित की योजनाओं पर चर्चा भी की। इससे पहले वे न केवल अपना कारकेड छोटा कर चुके हैं बल्कि ईंधन बचाने के क्रम में राज्य सरकार ने सीएम के लिए ईवी भी खरीद ली है।

प्रदेश में प्रशासनिक खर्चों में संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित रखते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक ही बस में सवार होकर इंदौर से उज्जैन तक की यात्रा की।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने सीबीआई को सौंपी केस डायरी, ट्विशा के गर्भवती होने, गलत दवाइयां देने का भी है जिक्र

केवल तीन अन्य वाहन ही साथ रहे

बस की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जल गंगा संवर्धन अभियान पर चर्चा भी की। विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं पर भी बातचीत की। सीएम मोहन यादव के इंदौर से उज्जैन के सफर के दौरान सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था के लिए केवल तीन अन्य वाहन ही साथ रहे।

एमपी में ईंधन बचत पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसी के साथ सादगीपूर्ण प्रशासन और अनावश्यक खर्चों में कमी की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह पहल कर एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद कई मंत्री और विधायकों ने कारों का बड़ा काफिला छोड़ दिया है। प्रदेश में पीएम की अपील का ऐसा व्यापक असर हुआ कि कुछ विधायक व मंत्री पैदल चलते नजर आ रहे हैं। कुछ जनप्रतिनिधियों ने पेट्रोल-डीजल बचाने ईवी वाहन खरीद लिए हैं।

ड्राइवर को भी ईवी के हिसाब से ट्रेंड किया जा रहा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अपना काफिला कम कर दिया है। वे अब पेट्रोल-डीजल की कार भी छोड़ रहे हैं। सीएम मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक गाड़ी से चलेंगे। इसके लिए स्टेट मोटर गैरेज ने नई इलेक्ट्रिक कार खरीद भी ली है। नई गाड़ी को सीएम के कारकेड में शामिल करने से पहले उसके सुरक्षा मानकों को जांचा जा रहा है। ड्राइवर को भी ईवी के हिसाब से ट्रेंड किया जा रहा है। जल्द ही नई ईवी सीएम के कारकेड में शामिल कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें

ट्विशा बोली- मुझे माफ कर दो, आंखों में आंसू भरे सबसे यही कहती रही, देखें Video
Published on:
29 May 2026 10:23 am
Also Read
View All