
Twisha Sharma kept apologizing to everyone with tear-filled eyes
Twisha Sharma Case -एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस केस में आज भोपाल की पूर्व जिला जज सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर फैसला आ सकता है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने उनकी जमानत पर आपत्ति जताते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसे निरस्त करने की मांग की है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी पूर्व जिला जज सास गिरिबाला सिंह पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस बीच ट्विशा शर्मा का एक वीडियो दो दिनों से खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे रोती हुई सभी से माफी मांगते दिखाई दे रहीं हैं।
मूलत: ग्रेटर नोएडा की रहनेवाली ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध मौत हो गई थी।
उनकी सास और पूर्व जिला जज सास गिरिबाला सिंह तथा पति समर्थ सिंह ने अनुसार यह आत्महत्या का मामला है जबकि
पिता नवनिधि शर्मा ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा और हत्या का आरोप लगाया। पिता का आरोप है कि मेरी बेटी को मारकर लटकाया गया। इस केस की जांच अब सीबीआई कर रही है।
पूर्व जिला जज सास गिरिबाला सिंह को मामले में भोपाल कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी लेकिन नवनिधि शर्मा और एमपी सरकार इसे निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में हाईकोर्ट में 25 मई को भी सुनवाई हुई थी तब गिरिबाला सिंह के वकील के अनुरोध पर जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। 27 मई को इसपर दोबारा सुनवाई होगी।
ट्विशा के परिजनों के एडवोकेट पीयूष तिवारी के मुताबिक पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सास गिरिबाला सिंह को जवाब पेश करने के लिए 2 दिन का समय दिया था। हाईकोर्ट में महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने भी गिरिबाला सिंह पर जांच में असहयोग करने का आरोप लगाया था।
इस बीच इंटरनेट पर ट्विशा शर्मा के संबंध में खूब सर्चिंग की जा रही है। उनकी दुखद मौत के बाद देशभर में संवेदनाएं व्यक्त की गई थीं। ट्विशा शर्मा की शादी के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ जगहों पर जहां वह मुस्कुराती और बेहद खुश दिखाई दे रही है वहीं कुछ क्लिपिंग भावुक भी कर रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो दो दिनों से खूब देखा जा रहा है जिसमें ट्विशा शर्मा डबडबाई आंखों से लोगों से माफी मांगती दिखाई दे रही हैं। आंखों से गिरते आंसुओं के बीच वे कह रहीं हैं- मुझे बच्चा समझकर माफ कर दीजिए…। ट्विशा शर्मा का यह वीडियो शादी का है और विदाई की बेला में वे सभी परिजनों से भावुक आग्रह कर रहीं हैं।
शादी की सभी रस्में निभाने के बाद ट्विशा शर्मा जब अपने ससुराल के लिए विदा हो रही थीं, तो भावुक हो उठीं। उन्होंने अपने सभी घर वालों से कहा, कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ करना।
Updated on:
27 May 2026 08:56 am
Published on:
27 May 2026 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
