भोपाल

मंत्री विश्वास सारंग पर लटकी तलवार! सीएम बोले जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी

CM Mohan Yadav Vishwas Sarang VD Sharma Nursing Scam सीएम ने स्पष्ट कहा कि कोर्ट और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। कोर्ट और सीबीआई जो कहेगा, हम करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2024, 3:02 PM IST
CM Mohan Yadav Vishwas Sarang VD Sharma Nursing Scam
CM Mohan Yadav Vishwas Sarang VD Sharma Nursing Scam

CM Mohan Yadav Vishwas Sarang VD Sharma Nursing Scam एमपी में नर्सिंग घोटाले ने राजनैतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। घोटाले में संलिप्त अधिकारियों—कर्मचारियों ने राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है पर कांग्रेस इस मामले में तत्कालीन चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग Vishwas Sarang का भी इस्तीफा मांग रही है। नर्सिंग घोटाले में विश्वास सारंग की भूमिका पर सीएम मोहन यादव ने भी पहली बार खुलकर बयान दिया है। इस संबंध में पत्रिका के सवाल पर सीएम ने साफ कहा— जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी।

लोकसभा चुनाव Lok Sabha Election 2024 की काउंटिंग और रिजल्ट के पहले सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता बुलाई। प्रेसवार्ता में सीएम ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव बेहद रोचक रहा है। कांग्रेस का मनोबल पूरा गिरा हुआ है, पार्टी का लगातार पतन हो रहा है। मोदी की लहर नहीं बल्कि सुनामी चल रही है। इस बार चुनाव में 400 पार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे
सीएम बोले- कांग्रेस 29 में से 27 सीटों पर ही लड़ी और कहती है कि दमदारी से लड़े। इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने और नामांकन वापस लेने के सवाल पर कहा कि उनके नेता अमेठी जैसी सीट छोड़कर भाग रहे हैं। उनमें लड़ने का दम ही नहीं। राहुल गांधी अमेठी के सांसद रहे लेकिन वहां से भाग खड़े हुए।

इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भरोसा जताया कि प्रदेश की सभी 29 सीटें बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 80% बूथों पर बहुमत के साथ जीतेगी। प्रदेश में पार्टी का 10% वोट शेयर बढ़ेगा। कांग्रेस की हार तय है और अपनी पराजय का ठीकरा ये ईवीएम पर फोड़ेंगे।

सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा की इस पत्रकार वार्ता में नर्सिंग घोटाला छाया रहा। नर्सिंग घोटाले में तत्कालीन मंत्री विश्वास सारंग Vishwas Sarang की भूमिका पर पत्रिका ने सीएम मोहन यादव से सीधा सवाल पूछा। सीएम ने भी स्पष्ट उत्तर देते हुए कहा कि कोर्ट और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। कोर्ट और सीबीआई जो कहेगा, हम करेंगे।

बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों की जांच का जिम्मा जिस सीबीआई को सौंपा गया, उसी के अफसर रिश्वत लेकर कॉलेजों को क्लीन चिट दे रहे थे। रिश्वतखोर अधिकारियों, कर्मचारियों को राज्य सरकार बर्खास्त कर चुकी है और कांग्रेस इसी तर्ज पर तत्कालीन चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग को हटाने की मांग कर रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ व दिग्विजय सिंह ​मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं।

Updated on:
31 May 2024, 3:02 PM IST
Published on: