damoh by election: प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच व्यवस्था में जुटे मुख्यमंत्री चौहान...।
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने दमोह उपचुनाव (damoh by election) में अपना दौरा रद्द कर दिया है। बुधवार को उनकी चुनावी सभा और रोड शो होने वाला था। दौरा निरस्त करने के पीछे उन्होंने कोरोना बचाव के लिए अस्पताल में व्यवस्थाएं जुटाना बताया है।
चौहान ने कहा है कि (coronavirus in madhya pradesh) कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। संकट विकट है, मुझे कई व्यवस्थाएं करनी है। लोगों के प्राण बचें, इसलिए ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर इंजेक्शन तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, जो इस समय जनता का जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण हैं, की व्यवस्थाओं में मैं लगा रहूंगा। इसलिए आज चुनाव प्रचार के लिए दमोह नहीं गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कठिन समय है, चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऑक्सीजन की उपलब्धता हो इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा की यह चुनौती का समय है। हम व्यवस्थाओं में दिन-रात जुटे हुए हैं। कल 272 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता थी, आज बढ़ाकर 280 मीट्रिक टन कर पाए हैं। हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने जनता से आग्रह किया कि मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और घर में रहकर प्रार्थना एवं इबादत करें।
अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
इससे पहले , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर स्थित सभाकक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। चौहान ने डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण किया।
कमलनाथ पहुंचे दमोह
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार को सुबह दमोह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात भी की।