भोपाल

एमपी में शीतलहर का कहर, घने कोहरे की चपेट में आधा राज्य, 22 जिलों में अलर्ट जारी

Dense Fog Alert : शीतलहर के साथ लगभग आधे राज्य ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। कोहरा इतना घना है कि, मौसम विभाग ने 22 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। हालात ये हैं कि, यहां यातायात बुरी तरह से प्रभावित होने लगा है।
less than 1 minute read
Dense Fog Alert
Photo Source- Patrika

Dense Fog Alert :मध्य प्रदेश में जारी शीतलहर के बीच लगभग आधे राज्य में घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। शीतलहर के साथ कोहरा इतना घना है कि, मौसम विभाग ने सूबे के 22 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। हालात ये हैं कि, कई जिलों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। इनमें सड़क परिवहन के साथ साथ रेल सेवा भी शामिल है।

प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से रीवा में 5.5 डिग्री, राजधानी भोपाल में 5.8 डिग्री, इंदौर में 6.6 डिग्री, बैतूल में भी 5.8 डिग्री। उमरिया में 7 डिग्री, रायसेन में 7.6, मलाजखंड-नौगांव में 7.8, खजुराहो में 8.1, नरसिंहपुर में 8.2, दमोह-मंडला में 8.5, छिंदवाड़ा में 8.6, टीकमगढ़ में 8.9, ग्वालियर में 9.1, उज्जैन में 9.3, जबलपुर में 9.4, सतना में 9.6 और गुना में 9.9 डिग्री तापमान रहा।

ठंड और कोहरे का प्रभाव

घने कोहरे का खासा असर यातायात पर पड़ रहा है। दिल्ली से भोपाल आने-जाने वाली अधिकांश ट्रेनें 3 से 4 घंटे लेट पहुंचीं। इनमें शताब्दी एक्सप्रेस भी रानी कमलापति स्टेशन पर दोपहर 2:40 के बजाय शाम 6:24 पर पहुंची। वहीं, झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल भी ढाई घंटे लेट रहीं। जबकि, पातालकोट एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। आज भी कोहरे का असर ट्रेनों पर दिख सकता है। शीतलहर और कोहरे से बचाव को लेकर प्रशासन भी सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी ठंड और कोहरा बढ़ने की चेतावनी दी है।

Published on:
16 Dec 2025 09:40 am