मौसम विभाग(MP Weather Update) के मुताबिक, महाशिवरात्रि से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश में मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। 17 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है।
MP Weather Update : भोपाल में इस बार फरवरी का पहला पखवाड़ा सर्दी और गर्मी से भरा रहा। हवा का रुख दक्षिण पूर्वी होते ही एक बार फिर पारा चढ़ गया है और सर्दी थम गई है। अधिकतम तापमान जहां साढ़े तीन डिग्री तक बढ़ गया है, वहीं न्यूनतम तापमान भी साढ़े पांच डिग्री तक बढ़ गया है।शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में अधिकतम तापमान(MP Weather Update) में 3.4 तो न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग(MP Weather Update) के मुताबिक, महाशिवरात्रि से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश में मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। 17 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से 18 फरवरी से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिसका असर तीन से चार दिन तक रहेगा। फिलहाल बादल छाने, बारिश और कोहरे के कोई आसार नहीं हैं।
● 4 फरवरी 2024 30.9
● 10 फरवरी 2023 32.8
● 7 फरवरी 2022 28.9
● 3 फरवरी 2021 32.7
● 13 फरवरी 2020 28.7
● 9 फरवरी 2024 9
● 2 फरवरी 2023 6.5
● 5 फरवरी 2022 7.6
● 1 फरवरी 2021 7.4
● 9 फरवरी 2020 8.1