भोपाल

राजधानी पहुंचते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने​ किए भाजपा पर ताबडतोड़ हमले, राफेल से लेकर नोटबंदी तक में बताया घोटाला

राजधानी पहुंचते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किए भाजपा पर ताबडतोड़ हमले, राफेल से लेकर नोटबंदी तक में बताया घोटाला

2 min read
Sep 04, 2018
राजधानी पहुंचते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने​ किए भाजपा पर ताबडतोड़ हमले, राफेल से लेकर नोटबंदी तक में बताया घोटाला

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा मंगलवार को भोपाल पहुंची और केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने नोटबंदी और भष्टाचार लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार में 526 करोड़ के राफेल की कीमत एनडीए सरकार में 1670 करोड़ कैसे हो गयी। जो विमान 526 करोड़ में खरीदा जा रहा था वो 1670 करोड़ में कैसे खरीदा गया। उन्होंने कहा कि 108 प्लेन हमारे यहां बनने थे, लेकिन तीस हजार करोड़ का फायदा मोदी सरकार ने एक कंपनी को दिया। उन्होंने कहा कि मैं जो बोल रही हूं, वो एकदम सच है, हमारे पास इससे सबूत है।

उन्होंने कहा कि राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार पर लोकसभा में सरकार ने जवाब नहीं दिया और ना ही जवाब मिल रहा है। सरकारी खजाने को इस डील से 41 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की कमेटी ऑन सिक्योरटी से डील की मंजूरी नही ली गई। नियम शर्तो और प्रक्रियाओं के विरुद्ध राफेल लड़ाकू विमान का सौदा किया गया है। झूठ बोलते ही देश की रक्षा मंत्री कि नियम के अनुसार सौदा किया गया। राफेल डील पर जब राहुल गांधी ने संसद में सवाल पूछा तो कोई जवाब नहीं दे रहा, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी घुमा घुमा कर जवाब दे रहे हैं।

उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के नज़दीक आते-आते असली चेहरे सामने आने लगे हैं। देश का सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी है। इससे कुछ लोगों को फायदा हुआ, बाकि पूरे देश की जनता को परेशानी हुई। इससे छोटे व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ और कई मौतें भी हुई है। आरबीआई की रिपोर्ट कहती है कि 99.3पैसा वापस आ गया है। देश जानना चाहता है कि चौकीदार का 56 इंच का सीना राफेल डील पर अब जवाब क्यों नहीं देता।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस में टिकट चाहिए तो फेसबुक पर 15000 लाइक्स, ट्वीटर पर 5000 फॉलोअर जरूरी
Updated on:
04 Sept 2018 02:42 pm
Published on:
04 Sept 2018 02:22 pm
Also Read
View All