भोपाल

जानिये कम्प्यूटर बाबा के हवन से जुड़ी ये खास बात, आप भी रह जाएंगे हैरान

कल तक राज्य मंत्री दर्जा के साथ सरकारी सुविधा भोगने वाले कंप्यूटर बाबा का अब उसी सरकार के खिलाफ हवन...
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 10:20 AM IST
news
computer baba

भोपाल@आलोक पांड्या की रिपोर्ट...

राज्यमंत्री रहे कम्प्यूटर बाबा ने शिवराज को बताया पाखंडी कहा- चुनाव के चलते सीएम ने अवैध उत्खनन पर नही करने दी कार्रवाई कंप्यूटर बाबा ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए किया हवन सरकार के साथ रहकर धर्म विरोधी लांछन लग गए थे, पवित्र होने के लिये आज शाम करूँगा नर्मदा स्नान- कंप्यूटर बाबा...

मंगलवार को राज्यमंत्री रहे कम्प्यूटर बाबा सीएम को पाखंडी तक कह गए। इसके अलावा कंप्यूटर बाबा ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हवन भी किया।

वहीं राज्यमंत्री का दर्जा मिलने से पहले कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा नदी के दोनों तट पर पेड़ पौधे लगाने के कथित घोटाले का खुलासा करने एवं अवैध रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अप्रैल में 'नर्मदा घोटाला रथ यात्रा' निकालने का आह्वान किया था।

इसके बाद राज्य सरकार ने अप्रैल में पांच बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था, जिनमें वह भी शामिल थे। राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद उन्होंने यह कह कर रथ यात्रा रद्द कर दी थी कि राज्य सरकार ने नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए साधु संतों की कमेटी गठित करने की उनकी मांग पूरी कर दी।

पहले CM शिवराज के लिए की थी ये भविष्यवाणी...
वहीं इससे पहले रायसेन में मप्र में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने साधु संतों की राजनीति पर अपने विचार रखते हुए शहर के महामाया चौक में खुले आम शिवराज सरकार के पुन: बहुमत में आने की भी घोषणा की थी।

यहां उन्होंने कहा था कि शिवराज सरकार इस बार मप्र में फिर से काबिज होने जा रही है। क्योंकि उनके द्वारा मप्र में किए गए विकास व गरीबों सहित आमजनों की भलाई के लिए बनाई गईं जन कल्याणकारी योजनाएं मुंह से बोल रही हैं। लोगों को इनका फायदा भी मिल रहा है। हम अपनी इस यात्रा पर निकले हैं।

Updated on:
3 Oct 2018, 10:20 AM IST
Published on: