26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता का विवादास्पद बयान, जानिये किसे क्या कहा

गांधी पार्क पर एक ही समय माल्यार्पण करने पहुंची कांग्रेस-भाजपा, भाजपा पदाधिकारी आ गए तो कांग्रेस ने लंबा खींच दिया कार्यक्रम!

2 min read
Google source verification
Ashok nagar

ओछी राजनीति

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...

पहली बार कांग्रेस-भाजपा गांधी जी को माल्यार्पण करने एक ही समय पहुंच गए। जहाँ कांग्रेसियों ने भाजपा पर तंज कसे और कांग्रेस नेता ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री को मोहम्मद तुगलक, शिवराजसिंह को हत्यारा व भाजपा की केंद्रीय नेत्रियों को नचनियां कहा।

इस पर कार्यक्रम स्थल पर खड़े भाजपा जिलाध्यक्ष बोले मैंने सब आरोप नोट कर लिए हैं और इस ओछी राजनीति का जल्दी ही राजनैतिक मंच के माध्यम से जबाव भी देंगे।

दरअसल मंगलवार को गांधी जयंती पर सुबह साढ़े 10 बजे कांग्रेसी गांधी पार्क पहुंचे। जहाँ उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और करीब 25 मिनिट बाद ही भाजपा जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई, मंडल अध्यक्ष सहित कई भाजपा पदाधिकारी वहाँ पहुंच गए।

भाजपा नेताओं को देख कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम को लंबा खींच दिया और भाषणबाजी शुरू कर दी। साथ ही भाषणों से भाजपा पर तंज कसने लगे। जब कांग्रेसी आरोप लगा रहे थे, तभी कार्यक्रम स्थल के पास में खड़े होकर भाजपा जिलाध्यक्ष कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को कागज में नोट कर रहे थे।

इससे लंबे समय तक कांग्रेस की भाषणबाजी चली और भाजपाइयों को माल्यार्पण करने के लिए इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस का कार्यक्रम खत्म होने के बाद भाजपा ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जहाँ पर अपने भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के आरोपों की निंदा की और कहा कि ऐंसी ओछी राजनीति की भर्त्सना करते हैं।

ये बोले कांग्रेस के नेता-
गांधी पार्क पर अपने भाषण में कांग्रेस नेता रमेश नायक ने भाजपा नेताओं के सामने ही भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। साथ ही शिवराजसिंह चौहान को हत्यारा और प्रधानमंत्री को दूसरा मोहम्मद तुगलक कहा।

रमेश नायक बोले कि इतिहास में पढ़ा था कि मोहम्मद तुगलक ऐंसा पागल राजा था जो देश की राजधानी दिल्ली को दौलताबाद ले गया था। लेकिन यह महापागल आ गया, जो सवा सौ करोड़ की जनता को दुबई और स्विट्जरलैंड से तौलता है। उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने दूसरा तुगलक दिल्ली में आ गया है।

ये भी कहा...
भाषण में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश नायक ने कहा कि 230 रुपए की गैस कांग्रेस के शासन में यदि 10 रुपए बढ़ जाती थी तो नचनियां स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज दिल्ली के जंतर-मंतर पर डांस करती थीं। उन्होंने कहा कि अब गैस सिलेंडर की कीमत कई गुना बढ़ा दी गई है और फिर भी हम आप खामोश हैं।

भाजपा ने कहा इस ओछी राजनीति का देंगे जबाव-
कांग्रेस का कार्यक्रम खत्म होते ही भाजपा का कार्यक्रम गांधी पार्क पर शुरू हो गया। जहां भाजपाइयों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जिलाध्यक्ष ने भाषण में कहा कि लोगों ने आरोप लगाते समय ओछी राजनीति की, जिसकी हम भर्त्सना करते हैं और महात्मा गांधी की जयंती का कार्यक्रम है इसलिए इस पर वह यहाँ कुछ नहीं कह रहे, सभी आरोप नोट कर लिए हैं और राजनैतिक मंच के माध्यम से जल्दी ही इनका जबाव भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में यह भी रहा खास-
- पहले कांग्रेस पहुंची और 15 मिनिट बाद ही कार्यक्रम में भाजपा नेता भी पहुंच गए। इससे भाजपा को कांग्रेस का कार्यक्रम खत्म होने का इंतजार करना पड़ा।
- कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान जहां भाजपा जिलाध्यक्ष कागज पर आरोप नोट कर रहे थे तो वहीं भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी पास में घूमते रहे।
- पहले काँग्रेसियों ने अपनी पार्टी के जयकारे लगाए और भाजपा का कार्यक्रम शुरू होते ही पार्क भाजपा के जयकारों से गूंजने लगा।
- कांग्रेस ने भाजपा को महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे की पूजा करने वाला बताया। और कहा महात्मा गांधी हमारे हैं।
- भाजपा ने कहा गांधी राष्ट्रपिता हैं और वह किसी एक पार्टी के नहीं थे।