भोपाल

गिरफ्तारी के डर से जंगल चले गए विजय शाह! कांग्रेस ने मंत्री की तस्वीर को जंजीरों में जकड़ा

Vijay Shah- मंत्री विजय शाह की सांकेतिक गिरफ्तारी, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

2 min read
Jan 20, 2026
Congress arrested and chained the picture of Minister Vijay Shah

Vijay Shah- कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट के ताजा रुख के बाद प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह Vijay Shah की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार को उनपर केस चलाने पर फैसला लेने का अल्टीमेटम दे दिया है। देश की शीर्ष कोर्ट के इस आदेश के बाद एमपी कांग्रेस भी इस मुद्दे पर फिर मुखर हुई है। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। उनकी तस्वीर को जंजीरों में जकड़ प्रतीकात्मक रूप से गिरफ्तार बताया। कांग्रेस नेताओं के कटाक्ष किया कि गिरफ्तारी के डर से मंत्री विजय शाह केरवा के जंगल में चले गए थे। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि मंत्री को गिरफ्तार करने की उसमें हिम्मत ही नहीं है।

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दुनिया के समक्ष रखी थी। मंत्री विजय शाह ने
उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में सोमवार को सुनवाई के बाद राज्य सरकार को उनपर केस चलाने पर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस शहर में टी शर्ट- जींस का ऐसा ऑफर कि खरीदने टूट पड़े लोग, बंद करना पड़ा शोरूम

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद मुद्दे पर एमपी की सियासत फिर गरमा गई। कांग्रेस सक्रिय हो उठी है और विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन चालू कर दिए गए हैं। प्रदेश कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने मंत्री विजय शाह की सिंबोलिक गिरफ्तार दर्शाई। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को मंत्री का मुखौटा पहनाया और हाथों को जंजीरों से जकड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी की गई।

रात भर केरवा के जंगल में घूमे, हम गिरफ्तार करके इन्हें थाने में बंद कर रहे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के डर की वजह से यह रात भर केरवा के जंगल में घूमे हैं, हम गिरफ्तार करके इन्हें थाने में बंद कर रहे हैं, क्योंकि प्रदेश सरकार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह विजय शाह को गिरफ्तार कर सकें."

महासचिव बोले-जंगल में घूम रहे विजय शाह

एमपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि आज मंत्री विजय शाह को सिंबोलिक गिरफ्तार किया है। वे डर के कारण रात भर केरवा के जंगल में घूमे। हम इन्हें थाने में बंद कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार में इतनी हिम्मत ही नहीं है कि वह विजय शाह को गिरफ्तार कर सके। वह कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और सरकार के मंत्री बने खुलेआम घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Ladli Behna Yojana- लाड़ली बहनों को मिलेगी बड़ी सौगात, 1-1 लाख रुपए देने की तैयार हो रही योजना

Updated on:
20 Jan 2026 04:32 pm
Published on:
20 Jan 2026 04:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर