shivrajsingh vs dharmendra singh अब जबकि वे केंद्र में हैं तब भी कृषि मंत्री के रूप में कांग्रेस के सबसे ज्यादा निशाने पर रहते हैं।
Shivraj Singh vs dharmendra singh कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद पार्टी को लोकसभा चुनावों में भी एक भी सीट नहीं मिली थी। 15 माह की कमलनाथ सरकार को छोड़कर दो दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस प्रदेश की सत्ता से बाहर है। इस दौरान जिस एक अकेले बीजेपी नेता की कांग्रेसी तोड़ ढूंढते रहे हैं वह शिवराजसिंह चौहान है। 2023 में जब हर किसी को लग रहा था कि इस बार बीजेपी का राज्य की सत्ता में लौटना मुश्किल है तब शिवराजसिंह ने लाड़ली बहना योजना के रूप में ऐसा कार्ड चला कि अपूर्व बहुमत जुटा लिया। अब जबकि वे केंद्र में हैं तब भी कृषि मंत्री के रूप में कांग्रेस के सबसे ज्यादा निशाने पर रहते हैं। कांग्रेस ने अब उनके गढ़ में सेंधमारी की कोशिश भी की है। शिवराजसिंह चौहान की राजनैतिक काट के लिए उन्हीं के क्षेत्र के धर्मेंद्र सिंह चौहान को एमपी किसान कांग्रेस MP Kisan Congress का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस में 4 दिन पहले बड़ा बदलाव हुआ। एमपी किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर को पद से हटा दिया गया। वे लंबे समय से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मुरैना के विधायक दिनेश गुर्जर को हटाकर धर्मेंद्र सिंह चौहान को किसान कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
एआईसीसी के महासचिव के वेणुगोपाल द्वारा धर्मेद्र सिंह चौहान को मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस MP Kisan Congress का प्रदेश अध्यक्ष बनाने संबंधी पत्र जारी करते ही लोग उनकी कुंडली खंगालने में जुट गए। पता चला कि चौहान, बुदनी विधानसभा क्षेत्र के हैैं और जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान की काट के लिए धर्मेद्रसिंह चौहान को पार्टी ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
एमपी किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष शनिवार को जब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पार्टी की यह रणनीति स्पष्ट भी कर दी। धर्मेंद्र सिंह चौहान के स्वागत कार्यक्रम में पटवारी ने शिवराजसिंह चौहान को खूब घेरा। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री को सबसे झूठा नेता भी कहा।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- शिवराजसिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। वे हमेशा कहते हैं कि किसान मेरा भगवान है, खुद को किसान का बेटा बताते हैं, खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात करते हैं। ये बातें वे कम से कम एक लाख बार कह चुके हैं…
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रम में कहा कि किसानों को लेकर कांग्रेस जो संघर्ष कर रही है वह सर्वविदित है…खेती किसानी और कांग्रेस का चोली दामन का साथ रहा है…प्रदेश में 15 माह की सरकार में हमने किसानों के कर्ज माफ किए… शिवराजसिंह चौहान का संदर्भ इसलिए क्योंकि धर्मेंद्रसिंह चौहान भी उन्हीं की विधानसभा और लोकसभा के हैं…।