भोपाल

बड़ी खबर: पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस – Video

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी ...

2 min read
May 22, 2018
बड़ी खबर: पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस - Video

भोपाल। देश भर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में पिछले दिनों हुई एकाएक वृद्धि के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। इसके चलते मंगलवार को सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।


इस दौरान कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी में बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से भी झड़प हुई। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया जनता को धोखा देने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें

BIG Breaking: भाजपा के सैंकडों कार्यकर्ता पहुंचे PCC कार्यालय, फिर हुआ ये…- With Video

दरअसल लगातार हो रही पेट्रोल की कीमतों की वृद्धि के चलते आम आदमी इन दिनों सकते में है, इसे देखते हुए कांग्रेसियों ने जम कर विरोध करते हुए मोदी सरकार पर कई आरोप भी लगाए।


बताया जाता है कि बैलगाड़ियों पर बैठ कर विरोध के दौरान कुछ जगहों पर रास्ता जाम होने के चलते पुलिस के सामने आने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी झड़प हो गई।


ऐसे समझे पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि...
दरअसल तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा किया। इनके दाम 16 जून 2017 से रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह आज तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

MUST READ :सस्ते पेट्रोल-डीजल के लिए अपनाएं ये 5 उपाय...

रविवार को भोपाल में पेट्रोल 34 और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा बिका। इतना ही नहीं, सोमवार को राजधानी में पेट्रोल 82.17 और डीजल 71.38 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। यानी पिछले चंद घंटों में दाम क्रमश: 68 और 54 पैसे बढ़ गए।


पिछले 5 दिनों में प्रति लीटर ऐसे आया परिवर्तन(Bhopal Rate):

दिनांक — पेट्रोल रेट — अंतर — डीजल रेट — अंतर
21मई2018 — ₹ 82.17 — ₹ 0.34 — ₹ 71.38 — ₹ 0.26
20मई2018 — ₹ 81.83 — ₹ 0.34 — ₹ 71.12 — ₹ 0.28
19मई2018 — ₹ 81.49 — ₹ 0.3 — ₹ 70.84 — ₹ 0.24
18मई2018 — ₹ 81.19 — ₹ 0.3 — ₹ 70.60 — ₹ 0.31
17मई2018 — ₹ 80.89 — ₹ 0.22 — ₹ 70.29 — ₹ 0.23

नौ बार बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी , एक बार घटाई...
नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के दौरान जब क्रूड ऑयल के दाम घट रहे थे, सरकार ने 9 बार में पेट्रोल पर 11.77 रु. और डीजल पर 13.47 रु. एक्साइज बढ़ाई थी।

जबकि क्रूड महंगा होने पर सिर्फ एक बार, अक्टूबर 2017 में ड्यूटी 2 रु. प्रति लीटर घटाई। वहीं इसी बीच रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संकेत दिए कि पेट्रोल-डीजल पर ड्यूटी कम नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

ग​र्मी की समस्याओं से राहत पाने के लिए बस करने होंगे ये चंद उपाय
Updated on:
22 May 2018 01:20 pm
Published on:
22 May 2018 01:22 pm
Also Read
View All