भोपाल

एमपी के बड़े नेता को किया नजरबंद, पुलिस ने घर को घेरा, भड़की कांग्रेस

MP Congress - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह को भोपाल में नजरबंद किया, पार्टी ने गुस्सा जताया

less than 1 minute read
Nov 25, 2025
Congress enraged over the detention of Secretary Rajkumar Singh

MP Congress- एमपी के एक बड़े नेता को नजरबंद किया गया है। पुलिस ने उनके घर को घेर लिया। वरिष्ठ नेता पर इस कार्रवाई से कांग्रेस भड़क उठी। पार्टी ने इसे बीजेपी की हिटलरशाही करार देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह पर कार्रवाई की गई जिससे बवाल मच गया। कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकुमार सिंह के घर को घेर लिया। एमपी कांग्रेस ने घटना के संबंध में ट्वीट भी किया। पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई की फोटो भी पोस्ट की।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह को भोपाल में नजरबंद किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन देने का आव्हान किया था। पुलिस-प्रशासन की इसकी भनक लगी तो राजधानी के कोलार इलाके में वरिष्ठ अधिकारी जा पहुंचे। कांग्रेस का कहना है कि सचिव राजकुमार सिंह को नजरबंद कर दिया गया। उनके घर को पुलिसकर्मियों ने घेर लिया।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

एमपी कांग्रेस ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

लोकतंत्र में विपक्ष जनता की आवाज होता है! किन्तु हिटलरशाही पर उतारू भाजपा सरकार विपक्ष को कुचल देने पर आमादा है!

जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन देने के आव्हान पर भोपाल के कोलार में मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह जी को नजरबंद कर दिया गया! पुलिस और प्रशासन ने उनके घर को ऐसे घेर लिया, जैसे कोई अपराधी हो!

मोहन जी, विपक्ष से संवाद की बजाय उनकी आवाज बंद करा देना हिटलरशाही है! यह ऊर्जा और शक्ति अपराधियों को पकड़ने में लगाते तो प्रदेश में बढ़ते अपराध और बेखौफ अपराधी अंकुश में आ जाते!

ये भी पढ़ें

एमपी में गंदा धंधा, महाराष्ट्र से लग्जरी कारों से आकर लाखों उड़ा रहे बिजनेसमेन

Updated on:
25 Nov 2025 03:03 pm
Published on:
25 Nov 2025 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर