भोपाल

Breaking: दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा, पत्नी अमृता राय भी भड़कीं, गर्माई राजनीति

Breaking: दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा, पत्नी अमृता राय भी भड़कीं
2 min read
Jun 03, 2018
politics
Breaking: दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा, पत्नी अमृता राय भी भड़कीं


भोपाल। मध्यप्रदेश दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी दोनों ही सुर्खियों में है। दिग्विजय की एकता यात्रा के दौरान वे एक बुजुर्ग पर आग बबूला हो गए। उन्होंने जमकर बुजुर्ग को फटकार लगा दी। उनका यह वीडियो भी वायरल हो गया। दूसरी ओर उनकी पत्नी भी सुर्खियां बटौर रही हैं। उन्होंने भी एकता यात्रा के दौरान जब ट्रेन से सफर किया तो वे रेलवे पर ही भड़क गई। फेसबुक पर लिखी उनकी पोस्ट भी वायरल हो गई।

जब दिग्विजय को आया गुस्सा
दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के चेयरमैन बने है। वे इसी सिलसिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए एकता यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा ओरछा से शुरू हुई है। यात्रा शुरू होने पर एक बुजुर्ग समर्थक जोर-जोर से दिग्गीराजा जिंदाबाद, दिग्गीराजा जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। बुजुर्ग के यह नारे उनके कानों में पड़ते ही वे भड़क गए और बुजुर्ग के पास जाकर बोलने लगे कि अब यदि तू कुछ बोला तो यहीं नदी में डुबो दूंगा। दिग्विजय का पारा गर्म होते देख बुजुर्ग ने भी अपने कान पकड़े और उनके पैरों में गिर गया। इसके बाद वे उस बुजुर्ग की पीठ थपथपाते हुए चले गए।

चर्चा में है दिग्विजय का व्यवहार
कांग्रेस नेता का यह व्यवहार राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ नेताओं का कहना है कि एकता यात्रा का मकसद ही नाराज लोगों को वापस पार्टी से जोड़ना है ऐसे में दिग्विजय सिंह बुजुर्गों के प्रति ऐसा व्यवहार करेंगे तो संदेश ठीक नहीं जाएगा।

पहले भी दिग्विजय को आया गुस्सा
इससे पहले अक्टूबर 2015 में जब दिग्विजय सिंह से विधानसभा में फर्जी नियुक्ति मामले में एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया था तब पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर उनके समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठिया चलाई थी। इस पर दिग्विजय एकदम भड़क गए और एक पुलिस कर्मी पर हाथ उठा दिया था। यह वाकया भी मीडिया के कैमरे में कैद हो गया था।
-जुलाई 2011 को उज्जैन में भी ऐसा ही एक वाकया हुआ था। शांत रहने वाले दिग्विजय भड़क गए थे और उन्होंने कुछ लोगों के साथ हाथापाई कर दी थी।

दिग्विजय की पत्नी अमृता रेलवे पर भड़कीं
इधर, दिग्विजय सिंह की दूसरी पत्नी अमृता राय भी रेल विभाग पर भड़क गई हैं। उन्होंने रेलवे पर तीखा व्यंग्य भी किया है। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने गतिमान ट्रेन पर व्यंग्य कसते हुए रेलवे पर निशाना साधा है। अमृता ने लिखा है कि नाम बदलकर "गतिमान" को क्यों न कर दें "धीमी गति की ट्रेन"। फेसबुक पर उन्होंने अपनी झाँसी से ग्वालियर तक की यात्रा का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 40 किलमी की रफ्तार पकड़ पाई 160 किमी की रफ्तार वाली ट्रेन।

Published on:
03 Jun 2018 04:32 pm