भोपाल

बड़ी खबर : कांग्रेस का ये दिग्गज नेता गुपचुप तरीके से पहुंचा जेल, फिर दिया ये आश्वासन!

जमानत का आश्वासन...

2 min read
Sep 19, 2018
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुपचुप पहुंचे सेंट्रल जेल, फिर हुआ ये...

भोपाल@सतेंद्र सिंह भदौरिया की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुपचुप तरीके से एक किसान नेता से मिलने सेंट्रल जेल भोपाल पहुंच गए। जब तक उनके पहुंचने की सूचना आला-अफसरों तक पहुंची, वे मंगलवार दोपहर में 10 मिनिट के बाद रवाना हो गए।

जेल सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक दो दिन पहले पुलिस ने बुधनी में 200 किसानों के साथ आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता अर्जुन आर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार दोपहर करीब सवा 2 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अर्जुन आर्य से मिलने जेल पहुंच गए, वे 10 मिनिट तक जेल पर रहे और अर्जुन आर्य से मुलाकात की।

किसान नेता अर्जुन आर्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा क्षेत्र बुधनी में किसानों की मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन औऱ आमरण अनशन कर रहा था। पुलिस ने उसे जबरन गिरफ्तार कर भोपाल जेल भेज दिया। दिग्विजय सिंह ने जेल में मुलाकात के बाद अर्जुन आर्य से कुछ राजनीतिक बातचीत भी की औऱ जल्द जमानत का आश्वासन दिया है।

इधर, कमलनाथ ने मांगी दिग्विजय से माफी...
वहीं इससे पहले मंगलवार के ही दिन कमलनाथ ने राहुल गांधी के रोड शो के दौरान भेल के दशहरा मैदान में दिग्विजय सिंह के कटआउट नहीं लगाए जाने पर कहा, कि ये भूल थी। मैं उनसे इस मामले में व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं।

राहुल के रोड शो के दौरान शहर के आमजन को असुविधा और परेशानी पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता भोपाल आए, लोगों को असुविधा हुई, इसलिए लिए वे माफी मांगते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के उपस्थित होने पर उन्होंने आभार भी जताया। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार रहा।

जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव की निंदा -
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा में हुआ पथराव की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन यह भी देखना होगा कि कही ना कही जनआक्रोश है, जनता ख़ुद का ठगा महसूस कर रही है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवराज कह रहे है कि कांग्रेस के नेताओ ने खेत- पगडंडी नहीं देखी है तो वे बताये कि वो तो किसान पुत्र है , फिर क्यों आज प्रदेश में ही सबसे ज़्यादा किसान दुखी है। सबसे ज़्यादा यही के किसान आत्महत्या कर रहे है।

ये भी पढ़ें

रणनीतिक दांव पेंच: जब दो माह के लिए ठीक दो दिन पहले ही टला सतना का चुनाव
Updated on:
19 Sept 2018 02:54 pm
Published on:
19 Sept 2018 01:29 pm
Also Read
View All