भोपाल

एमपी में किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार, कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप

Big Alligation On MP Government: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर खाद को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर लगाया किसानों को धोखा देने का आरोप..।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2024, 5:42 PM IST
Congress Leader Jairam Ramesh Big Allegations On MP Mohan Yadav Government

Big Alligation On MP Government: कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। किसानों को दी जाने वाली खाद को लेकर जयराम रमेश ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है। जयराम रमेश का आरोप है कि एमपी में जहां जहां उपचुनाव हो रहे हैं वहीं पर सरकार किसानों को डीएपी (खाद) पहुंचा रही है जो कि प्रदेश के बाकी किसानों के साथ एक बड़ा धोखा है।

एमपी सरकार पर बड़ा आरोप

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा है- मध्यप्रदेश में सिर्फ उपचुनाव वाले स्थानों पर खाद पहुंचना प्रदेश के बाकी किसानों के साथ धोखा है। खाद की जरूरत हर जगह समान रूप से होती है लेकिन बाकी हिस्सों में जरूरत का 5% डीएपी भी नहीं पहुंच रहा है। चुनावी लाभ के लिए इस तरह से खाद की आपूर्ति करवाना भाजपा सरकार की बेशर्मी को दिखाता है। इससे साफ होता है कि वोट के लिए वो किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।


बता दें मध्यप्रदेश के अलग अलग हिस्सों से लगातार इस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। लंबी लंबी कतारें लगाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर पुलिस की लाठियां भी किसानों को खाद के बदले खानी पड़ी हैं। खाद के मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश में पहले से ही कांग्रेस सरकार पर हमलावर थी और अब जयराम रमेश ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है ।

Updated on:
27 Oct 2024, 5:42 PM IST
Published on: