भोपाल

मंदसौर विधायक विपिन जैन के सड़क हादसे वीडियो आया सामने, अस्पताल से बताया खुद का हाल

MLA Vipin Jain Accident : मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन भोपाल में सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो ऑटो में सवार होकर कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2026, 12:49 PM IST
MLA Vipin Jain Accident
MLA Vipin Jain Accident in bhopal(कांग्रेस विधायक विपिन जैन सड़क हादसे का शिकार Photo Source- Patrika)

Congress MLA Vipin Jain :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक एक सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन राजधानी में सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर धरना स्थल की ओर जा रहे थे। जिस ऑटो में वो सवार थे, वो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

कांग्रेस विधायक विपिन जैन जिस ऑटो में सवार थे, वो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक जैन के सिर और हाथों में गंभीर चौटेंआई हैं। इस हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस विधायक पलटे हुए ऑटो से निकलते और सिर पर एक रूमाल लगाकर निकलने वाले खून को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के बाद विधायक जैन का एक अन्य वीडयो भी सामने आया, जिसमें उपचार के दौरान उन्होंने खासतौर पर अपने क्षेत्र वासियों को अपने साथ हुए हादसे और मौजूदा स्वास्थ्य की जानकारी दी है।

74 बंगला इलाके में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि, विधायक विपिन जैन एक ऑटो में सवार होकर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 74 बंगला इलाके से जब उनका ऑटो गुजर रहा था, तभी एक मोड़ पर वो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त ऑटो में बैठे मंदसौर विधायक विपिन जैन घायल हो गए और उनके सिर से खून निकलने लगा और हाथों में भी चोटें आईं। गनीमत रही कि, हादसे के वक्त उनके पीछे से पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुजर रहे थे। विपिन जैन को हादसे का शिकार होता देख उन्होंने तुरंत अपना वाहन रोका और विधायक जैन को लेकर अस्पताल पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में मिलने वालों का जमावड़ा

जैसे जैसे लोगों को हादसे की खबर लगी। अस्पताल में लोगों की भीड़ लगने लगी। यही नही, विधायक विपिन जैन से मिलने के लिए दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई विधायक और नेता पहुंच हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने विधायक का प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक जांचें कीं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर कुछ अन्य चिकित्सकीय परीक्षण भी किए हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा

हादसे की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया। विधायक विपिन जैन का हालचाल जानने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी नेता समेत उनके समर्थक अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, हादसे के बाद 74 बंगला इलाके में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल विधायक जैन की हालत खतरे से बाहर है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में लौटने की उम्मीद जताई है।

Updated on:
11 Jun 2026, 12:49 PM IST
Published on: