
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई शहरों में कोरोना के संक्रमितों को लगने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की तीसरी खेप पहुंच गई है। मंगलवार को सबसे पहले बैंगलुरू से इंदौर में इंजेक्शन (remdesivir injections) के बॉक्स पहुंचे। यहां से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य शहरों में भेज दिए गए हैं।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की मंगलवार को तीसरी खेप इंदौर में लैंड हुई। बैंगलुरू से 312 बॉक्स में करीब 15 हजार इंजेक्शन लेकर प्रदेश सरकार का प्लेन इंदौर पहुंचा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 312 बॉक्स में से 57 बॉक्स भोपाल, 26 बॉक्स सागर, 50 बॉक्स ग्वालियर, 32 बॉक्स रीवा, 50 बॉक्स जबलपुर और 41 बॉक्स उज्जैन पहुंचाए जायेंगे। इंदौर को 56 बॉक्स प्राप्त होंगे, जिनमे से 17 बॉक्स इंदौर मेडिकल कॉलेज, 5 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज व 34 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग को दिए जायेंगे।
हेलीकाप्टर से भोपाल पहुंचे इंजेक्शन
इधर, थोड़ी देर बाद ही इंदौर से उड़ा हेलीकॉप्टर भोपाल पहुंच गया। इसमें रेमडेसिविर इंजेक्शन के 32 बॉक्स पहुंचे। भोपाल स्टेट हेंगर पर एडीएम उमराव मरावी और एसडीएम मनोज उपाध्याय ने रेमडेसिविर इंजेक्शन को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की निगरानी में रवाना कराया।
बाकी जिलों में हेलीकाप्टर से भेजा
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा के मुताबिक पहले की तरह मप्र शासन के स्टेट प्लेन और हेलीकॉप्टर से रेमडेसिविर की खेप को इंदौर के बाद बाकी शहरों में पहुंचा दिया गया है। इंदौर को 56 बॉक्स मिले हैं। इनमें से 17 बॉक्स इंदौर मेडिकल कॉलेज, 5 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज और 34 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग दे दिए गए हैं। इधऱ, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंजेक्शन के बंटवारे के संबंध में बताया कि प्रदेश को रेमडेसिविर की खेप मिली है, जिसे 7 संभागों के मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में जरूरत के हिसाब से वितरित किया गया है।
क्या होता है रेमडेसिविर इंजेक्शन से