9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में 3 दिन में हिली सरकार, डॉक्टर्स के स्टाइपेंड में 7 हजार से ज्यादा की बढ़ोत्तरी की

Intern Doctors : स्टाइपेंड बढ़ाने 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे इंटर्न डॉक्टर, लाठीचार्ज-वाटर कैनन की जांच भी शुरू, आज ओपीडी बंद करने से दबाव में आई सरकार
2 min read
Google source verification
एमपी में इंटर्न डॉक्टर्स के स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी

एमपी में इंटर्न डॉक्टर्स के स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी (photo-freepik)

Stipend Hike : मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टर्स के 3 दिन के जोरदार प्रदर्शन के बाद आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। उनके स्टाइपेंड में 7 हजार से ज्यादा की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इंटर्न डॉक्टर्स को अब ₹21500 स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। इंटर्न डॉक्टर्स 14337 रुपए के स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपए मासिक करने की मांग पर अड़े थे। इंटर्न डॉक्टर्स पर कथित लाठीचार्ज और वाटर कैनन मामले में 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच भी कर दिया गया है।

प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों, जूडा और एमटीए प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से चर्चा की

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों, जूडा और एमटीए प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से चर्चा की। इसके बाद स्टाइपेंड बढ़ाने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई।

वाटर कैनन के इस्तेमाल और कथित रूप से लाठीचार्ज किया गया जिससे कई घायल हो गए

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने भोपाल में हमीदिया अस्पताल के गेट पर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उनपर वाटर कैनन के इस्तेमाल और कथित रूप से लाठीचार्ज किया गया जिससे कई घायल हो गए। घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी सहवाल को सौंपी जांच

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के संज्ञान लेने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने जोन-2 डीसीपी विकास सहवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। प्रदर्शन के दौरान कुछ डॉक्टरों के घायल होने की बात सामने आई थी। इस बीच इंटर्न व शुक्ल के बीच वार्ता हुई। डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री के दुबई से लौटने के बाद स्टाइपेंड बढ़ाने संबंधी घोषणा का भरोसा दिया था।

मरीजों को खासी परेशानी हुई जिससे सरकार पर दबाव बढ़ गया

इंटर्न के समर्थन में मप्र डॉक्टर महासंघ ने बुधवार को प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी बंद रखने का आह्वान किया था। इससे मरीजों को खासी परेशानी हुई जिससे सरकार पर दबाव बढ़ गया।

प्रमुख बिंदु

स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए 3 दिन से प्रदर्शन
इंटर्न के समर्थन में आए सभी डॉक्टर
लाठीचार्ज-वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
घायल होने से गुस्सा डॉक्टर्स
ओपीडी बंद की जिससे दबाव में आई सरकार
लाठीचार्ज मामले की जांच भी शुरू की