भोपाल

ट्विशा की मौत कब हुई ? सास बोली 10:50 बजे ,एम्स बोला- 12:05 बजे लेकर आए…

Twisha Sharma postmortem report: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब सबसे बड़ा सवाल मौत की टाइमिंग को लेकर खड़ा हो गया है....

3 min read
May 20, 2026
Twisha Sharma case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma case:भोपाल के बहुचर्चित केस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे है। अब इस मामले में मौत की टाइमिंग को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ट्विशा शर्मा की मौत की टाइमिंग क्या थी, इसको लेकर अलग-अलग रिकॉर्ड मिल रहे है।

ट्विशा की सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह का कहना है कि 10:50 बजे एम्स ले गए लेकिन एम्स का कहना कि रात 12:05 बजे लेकर आए हैं। इन दोनों ही बातों से मौत की टाइमिंग को लेकर खड़ा हो गया है। घटना को लेकर सामने आ रहे सीसीटीवी फुटेज, मां से आखिरी बातचीत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एम्स रिकॉर्ड के समय एक-दूसरे से मैच नहीं कर रहे है, जिसे पित समर्थ पर शक बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

सास ने क्या बताया...

सास गिरिबाला सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना की रात 10:10 बजे ट्विशा की मां का फोन आया था। इसके बाद वे 10:50 बजे तक एम्स पहुंच गए थे, जहां ट्विशा को मृत घोषित कर दिया गया लेकिन एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि ट्विशा की बॉडी रात 12:05 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाई गई थी।

12 मई की रात करीब 10:26 बजे ट्विशा घर की छत पर जिम्नास्टिक रिंग की रस्सी से फंदे पर लटकी मिली थीं। वहीं घर के सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि शाम 7:20 बजे ट्विशा छत पर जाती दिखती हैं, जबकि 8:17 बजे तीन लोग उनकी बॉडी नीचे लाते नजर आते हैं। इन तीनों टाइमिंग को देखने के बाद वास्तविक घटनाक्रम क्या था इसको लेकर संदेह पैदा हो गया है। ट्विशा की मौत की टाइमिंग जांच का अहम बिंदु है।

नहीं किया गया अंतिम संस्कार

बता दें कि ट्विशा की डेडबॉडी 8 दिनों से एम्स भोपाल की मर्चुरी में रखी है। परिवालों वालों ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है। वहीं ट्विशा का पति समर्थ सिंह फरार है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और 10 हजार रु. का इनाम घोषित किया जा चुका है। परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से समर्थ की संपत्ति कुर्क करने की मांग की है।

परिवार ने लगाए ये गंभीर आरोप

शव उतारने वालों के बयान नहीं… पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठाया। डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। कहा, घर में काम करने वालों के साथ जिन्होंने शव नीचे उतारा, उनके भी बयान नहीं लिए। दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग दबा रहे हैं, इसलिए 7 दिन से एम्स में रखे - शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।

पुलिस को पहला कॉल ससुराल से नहीं…. भाई मेजर हर्षित ने कहा, पुलिस को पहला कॉल मायके से किया गया। दावा किया, गिरीबाला ट्विशा को बचाने में जुटीं थीं। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में गिरिबाला शांत दिख रही हैं। वे कानून जानती थीं, फिर पुलिस को फोन क्यों नहीं किया?

केस दर्ज होने में 3 दिन लगे…मेजर हर्षित ने आरोप लगाया कि केस दर्ज होने में तीन दिन लगाए गए। जबकि आरोपी पक्ष की अग्रिम जमानत याचिका पहले ही लगा दी गई थी। कोर्ट परिसर तक में मेरे पिता को धमकी दी जा रही है।

बेटी के चरित्र को कर रही बदनाम

कटारा हिल्स क्षेत्र में 11-12 मई की रात ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उसे न्याय दिलाने उत्तरप्रदेश, दिल्ली और पुणे से आवाज उठने लगी है। बहु की मौत के आरोपों से घिरीं पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने सोमवार को सभी आरोप नकारे। मंगलवार को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने गिरीबाला के आरोपों के जवाब दिए। उन्होंने कहा बेटी के चरित्र को सास बदनाम कर रही हैं। गिरीबाला अपनी पहुंच इस्तेमाल कर जांच प्रभावित कर रही हैं। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही।

पुलिस ने बरामद किया फंदा

ट्विशा ने जिस बेल्ट से लगाया, उसे बतौर साक्ष्य जुटाने में फेल रही पुलिस ने बरामद कर लिया। दावा है, जांच में साफ हो गया इसी से फंदा लगाया था। वहीं, अब पूर्व सैनिक संगठन वर्दी वेलफेयर सोसायटी शौर्य स्मारक से मार्च निकालेगा। राज्यपाल को ज्ञापन देगा। पूर्व मेजर जनरल श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने कहा, यह सामान्य मौत का मामला नहीं। जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें

भोपाल की ट्विशा शर्मा केस के बाद कंगना रनौत का बड़ा बयान, महिलाओं को दिया भावुक और सख्त संदेश
Published on:
20 May 2026 12:40 pm
Also Read
View All