भोपाल

आरटीओ में हुआ विवाद, दो घंटे तक अटका रहा काम

आरटीओ में हुआ विवाद, दो घंटे तक अटका रहा काम

2 min read
May 01, 2018
RTO, rto bhopal, bhopal news, police, mp police, patrika bhopal,

भोपाल। राजधानी के रीजनल ट्राफिक आॅफिस में मंगलवार को दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद ने दोनों व्यक्तियों पर एक दूसरे पर डंडे से वार किया। दोनों को मामूली चोटें आई। जिसकी सूचना एमपी नगर थाने में दी गई।

ऐसे हुआ विवाद
आरटीओ मेें काम के दौरान दो लोगों में आपस में भिड़त हो गई। बताया जा रहा कि यह भिड़त मामूली सी बात को लेकर हुई थी। पर, वह इतनी बढ़ गई कि उसे विवाद को संभालना मुश्किल हो रहा था। वहां मौजूद लोगों ने समझाइश की कोशिश की। पर, मामला सुलझने के बदले और बिगड़ गया।

पुलिस को दी गई सूचना
विवाद को संभलता न देख, वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी लोगों ने एमपी नगर थाने में इस विवाद की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विवादास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को हिरासत लिया।

दो घंटे तक बंद रहा काम
यह विवाद आरटीओ में करीब दो घंटे तक चलता रहा। इस वजह से घंटे तक आरटीओ का काम रूका रहा। वहां मौजूद लोग, जो काम करवाने आए थे। वे अपने काम को लेकर दो घंटे तक परेशान होते रहे।

विवाद के कारणों की नहीं है जानकारी
भोपाल आरटीओ में यह विवाद क्यों हुआ। इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जैसे ही पुलिस को कोई ठोस कारण मिलेगा। पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाएंगा।

अक्सर होते रहते है विवाद
आरटीओ में अक्सर किसी न किसी मामले को लेकर विवाद होना आम बात हो गई है। कुछ समय पहले भी अधिकारियों के सामने गाली गलौच का ऐसा मामला सामने आया था।

पार्किग को भी लेकर होता है विवाद
भोपाल आरटीओ में पार्किग को लेकर भी अक्सर विवाद होता रहता है। क्योंकि आरटीओ में पार्किग की कोई व्यवस्था नहीं है।

अस्थाई जगह घोषित कर रखें है दलाल
आरटीओ में दलालों ने अपनी अस्थाई जगह घोषित कर रखी है। एक दलाल की जगह पर कोई दूसरा आकर बैठ जाता है। तो उस पर भी विवाद होता है। यह समस्या, आरटीओ की बहुत ही आम समस्या है।

Published on:
01 May 2018 03:36 pm