
भोपाल. राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित शराब की दुकान के सामने मंगलवार को एक अज्ञात कार में एक मृतक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही आसपास के दुकानदारों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद स्थानिय लोगों ने घटना की सूचना बागसेवनिया थाना पुलिस की दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुछताछ और घटना स्थल पर सुराग जुटाने में लगी है। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सुरेंद्र पिता जगन्नाथ छारी (55) बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुचि लाइफ स्केप के पास का रहने वाला है जो बीते सोमवार को घर से निकला था। पुलिस मृतक की पत्नी से फोन पर पुछताछ करने में जुटी है।
ड्राइवर के बगल वाली सीट पर मिला शव
मृतक की पत्नी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीते सोमवार को दिन में सुबह 10 बजे घर से निकले थे। पत्नी अभी किसी रंजिश की बात से इंनकार कर रही है। मंगलवार को शव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का शव ड्राइवर के बगल वाली सीट पर था। कार में चाभी लगी हुई है, पुलिस मामले को अभी संदिग्ध बता रही है। हालांकि अभी पुलिस स्पष्ट कुछ भी नहीं बता पा रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपाल के लोगों और मृतक के परिजनों से पुछताछ करने में जुटी है, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे का खुलासा हो पाएगा।
मृतक एजुकेशन डिपार्टमेंट में पदस्थ
मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्वालियर का मूल निवासी है और मध्यप्रदेश के एजुकेशन विभाग में जॉइंट डायरेक्टर पद पर पदस्थ है। घटनास्थल के लोगों का कहना है कि मृतक की कार बीते सोमवार की रात से ही खड़ी है। मंगलवार की सुबह जब कार के अंदर देखा गया तो युवक का शव पड़ा हुआ था, और कार में चाभी लगी हुई थी। पुलिस जानकारी में पता चल की मृतक एजुकेशन विभाग में पदस्थ है।
संदिग्ध वारदात की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को घटना में मिली कार MP 04 CL5246 की जांच कर रही है। हालांकी आरटीओ विभाग की ऑनलाइन साइट से मिली जानकारी के अनुसार कार मालिक एस के छारी पिता आर एम छारी, वर्तमान पता किशोर नगर के पास का शो हो रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में करके जांच मे जुट गई है।
Published on:
1 May 2018, 2:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.