2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूल्हे ने रखी शादी के पहले ऐसी शर्त, सनुकर फूली न समाई दुल्हन

दूल्हे ने रखी शादी के पहले ऐसी शर्त, सनुकर फूली न समाई दुल्हन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 May 2018, 11:46 AM IST

save tree, save enviroment, nature lover, gifts, sehore news, patrika bhopal, patrika news,

सीहोर। शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित कृष्णा गार्डन में सोमवार को नजारा कुछ अलग ही नजर आ रहा है। विवाह स्थल पर एक साथ अनेक पौधे देख आंगतुक अचरज में थे। दरअसल, यह पौधे विवाह समारोह में आने वाले प्रत्येक आंगतुक को गिफ्ट में दिए जा रहे थे। इस अनूठी पहल की विवाह में शामिल होने वाले हरेक बाराती और घाराती ने सराहना की।

पर्यावरण प्रदूषण की वजह से हर किसी को मुश्किल उठानी पड़ती है, लेकिन इसके बारे में सोचने वाले लोग कम ही हैं। कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो पर्यावरण और प्रकृति को बचाने के लिए अपना सबकुछ लगा देते हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो बड़ी खामोशी और शिद्दत से प्रकृति को नवजीवन देने में लगे हुए हैं।

चाणक्यपुरी में आशीष पाटीदार और माधुरी पाटीदार के विवाह समारोह में कुछ यही सामाजिक दृश्य का देखने को मिला। जिला अस्पताल में लेब अस्सिटेंट चतुर नारायण मोदी के पुत्र आशीष पाटीदार का भोपाल निवासी माधुरी पाटीदार से विवाह तय हुआ तो पर्यावरण प्रेमी आशीष ने शर्त रखी की विवाह की बात तभी आगे बढ़ेगी। जब विवाह की पार्टी में पर्यावरण के लिए आने वाले बाराती और घाराती को पौधे गिफ्ट कर पर्यावरण के लिए जागरुक किया जाए।

दूल्हे आशीष पाटीदार ने कहा है कि विकास के काम होने के कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। जिससे पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए मेरे मन में विचार आया कि क्यों न जिंदगी की नई शुरूआत पर्यावरण को बचाने से की जा जाए। इस बात को उसने सबसे पहले अपने परिवार से साझा किया तो परिवार के सभी लोग काफी खुश हुए और पूरे परिवार ने विवाह में आने वाले मेहमानों को एक-एक पौधे देना की सहर्ष स्वीकृति दे दी। इसी तरह दुल्हन माधुरी का परिवार कृषक परिवार से जुड़ा है। इसके कारण दुल्हन को बताने पर पर उसके सहित उसका परिवार भी इस नई पहल को लेकर तैयार हो गया।

हम रहे न रहे यह पौधे पेड़ बनकर हमेशा हरियाली और खुशहाली रहे
भोपाल निवासी दुल्हन माधुरी ने बताया कि मेरे परिवार का पहले से ही पेड़-पौधों के प्रति काफी लगाव रहा है और हमने आपस में एक-दूसरे को पौधे देकर अपनी शादी-शुदा जिंदगी की शुरूआत की है। ताकि हम रहे न रहे यह पौधे पेड़ बनकर हमेशा हरियाली और खुशहाली रहे। उसने कहा पर्यावरण बचाना हर इंसान की जिम्मेदारी बनती है। इस सिद्धांत को सभी को ध्यान में रखना चाहिए।