2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूर दिवस आज, रैली व प्रदर्शन का होगा आयोजन

मजदूर दिवस आज, रैली व प्रदर्शन का होगा आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 May 2018, 10:30 AM IST

labour day, world labour day, labour rights, guna news, patrika bhopal, patrika news,

गुना. आज एक मई मजदूर दिवस है। गुना में हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी
मजदूर दिवस जिले भर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मजदूर संगठनों द्वारा रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
मप्र ठेका एवं कंस्ट्रक्शन यूनियन के बैनर तले 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर सुबह जय स्तम्भ चौराहे पर झंडा वंदन किया जाएगा।

इसके बाद सुबह 11 बजे से यहीं एक रैली शुरू होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी, जहां मजदूरों से संबंद्व विभिन्न मांग युक्त एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया जाएगा। मजदूर दिवस पर उक्त रैली और प्रदर्शन का आयोजन असंगठित क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी 6०० रुपए प्रतिदिन करने, मजदूरों का शोषण और उत्पीडऩ रोकने, बेरोजगार को रोजगार ?, संविधान श्रमिकों के स्थायीकरण और सार्वजनिक क्षेत्रों में ठेका नीति समाप्त करने की मांग की जाएगी।

आज भी नहीं मिला अपना हक
लोगों का कहना है कि अंतराष्ट्रीय मजदूर को मनाते हुए वैसे तो कई साल हो गए। पर, मजदूरों को उनका हक आज तक नहीं मिला। हम मजदूरों को आज भी अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है। इसलिए इस दिवस की लड़ाई आज भी जारी है। हम आज भी अपने हक के लिए लड़ रहे है। हम चाहते है कि हमें अपने काम के हिसाब से उचित वेतनमान मिले। भारत में मजदूरों के हक की लड़ाई पैग्मबर मोहम्मद से लेकर गुरू नानक देव ने तक लड़ी थी। इतने सालों में आज भी हम उसी बात के लिए लड़ रहे हैं। जिसके लिए सालों पहले लड़ते थे। यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि हम वर्षो बाद भी अपने हक के लिए लड़ रहे हैैं।

रैली का उदेश्य
आम जन का कहना है कि आज की रैली का उदेश्य का सिर्फ भीड़ बढ़ाना नहीं है। लोग हमें हमारा हक दें और बेरोजगारों को रोजगार दें। हमें सिर्फ इतना ही चाहिए। क्योंकि तभी मजदूर दिवस सार्थक होगा।