भोपाल

लौटी ठंडक, दिन में छाई रही धुंध

उत्तरी सर्द हवाओं के कारण ढाई डिग्री गिरा तापमान, रात में बढ़ी सर्दी

less than 1 minute read
Feb 08, 2024
लौटी ठंडक, दिन में छाई रही धुंध

भोपाल. शहर में इन दिनों हवा का रूख उत्तरी हो गया है, ऐसे में एक बार फिर ठंडक का अहसास होने लगा है। सर्द हवाओं के कारण दिन में भी हल्की ठंडक लगने लगी है। शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट आ गई, इसके कारण रात में भी लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा हैं। अभी दो तीन दिन मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी का दौर चल रहा था। ऐसे में दिन और रात के तापमान सामान्य से काफी अधिक हो गए थे, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद अब सर्द हवाओं का प्रवेश होने लगा है।
अभी गिरावट का दौर रहेगा जारी
मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि इस समय उत्तरी हवा चल रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट हो रही है। अगले दो तीन दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। अगले दो तीन मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है, वहीं 11 फरवरी के आसपास प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में हल्के बादल, बौछारों की स्थिति बन सकती है।
2 हजार मीटर के आसपास विजिबिलिटी
बुधवार को शहर में धुंध छाई रही, इस दौरान सुबह विजिबिलिटी 2 हजार मीटर के आसपास रही। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 26.8 तो न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 15.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

Published on:
08 Feb 2024 06:17 pm
Also Read
View All